LOADING

Type to search

हरिश्वर महादेव एवं मां अन्नपूर्णेश्वरी का 11वां पाटोत्सव मंगलवार को

socal

हरिश्वर महादेव एवं मां अन्नपूर्णेश्वरी का 11वां पाटोत्सव मंगलवार को

Share

उदयपुर, 19 जुलाई: श्री स्वामी चतुर्भुज हनुमान धाम, इंद्रप्रस्थ हरिदास जी की मगरी परिसर स्थित श्री शिव शक्ति पीठ स्वयंभू हरिश्वर महादेव एवं मां अन्नपूर्णेश्वरी देवी का 11वां पाटोत्सव गुप्त नवरात्र अष्टमी पर मंगलवार को श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ मनाया जाएगा। पीठाधीश्वर महंत इंद्रदेव दास ने बताया कि प्रातःकाल भगवान हरिश्वर महादेव का दूध, दही, पंचामृत तथा विभिन्न पवित्र सरोवरों के जल से सहस्त्रधारा रुद्राभिषेक किया जाएगा। इसके बाद बर्फ की सिल्ली से अमरनाथ गुफा की आकर्षक झांकी सजाई जाएगी। पाटोत्सव के अवसर पर विशेष धार्मिक अनुष्ठान, पूजा-अर्चना और आरती का आयोजन होगा, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है। महंत इंद्रदेव दास ने श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर धर्मलाभ लेने का आह्वान किया।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *