LOADING

Type to search

सावन की उमंग में झूमीं 180 बहनें

socal

सावन की उमंग में झूमीं 180 बहनें

Share

उदयपुर, 8 अगस्त: वात्सल्य सेवा महिला समिति की ओर से सेक्टर-5 स्थित श्री लश्करी अग्रवाल भवन में सावन उत्सव 2026 धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम में करीब 180 महिलाओं ने भाग लिया। दीप प्रज्वलन और गणपति वंदना से शुरुआत हुई। हाउजी, गेम्स, नृत्य और प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिताएं आकर्षण का केंद्र रहीं। विजेताओं को सम्मानित किया गया। समिति अध्यक्ष सुधा अग्रवाल ने सेवा कार्यों और पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए “एक पेड़ दीदी मां के नाम” लगाने का संकल्प दिलाया। सांस्कृतिक मंत्री शीना अग्रवाल की टीम ने मनमोहक नृत्य प्रस्तुतियां दीं। कार्यक्रम में समिति पदाधिकारियों सहित बड़ी संख्या में महिलाएं मौजूद रहीं। संचालन अमिता भंडारी ने किया और आभार सुमित्रा जोशी ने जताया।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *