LOADING

Type to search

प्रजापति युवा सोशल ग्रुप का 23 वां रक्तदान शिविर आज

Local

प्रजापति युवा सोशल ग्रुप का 23 वां रक्तदान शिविर आज

Share

उदयपुर। प्रजापति युवा सोशल ग्रुप की ओर से 23 वां रक्तदान शिविर रविवार को आयोजित होगा। बेदला के लखावली रोड स्थित नोबल पब्लिक स्कूल परिसर में होने वाले रक्तदान शिविर में युवा बढचढकर भाग लेगें।
ग्रुप के सरंक्षक जादूगर राजतिलक ने बताया कि पिछले आठ वर्षो से लगातार रक्तदान शिविर आयोजित किया जा रहा हैं। अब तक कुल 22 रक्तदान शिविर आयोजित किए जा चुके हैं।
ग्रुप के महासचिव किशन प्रजापति ने बताया कि युवाओं में जागृति लाने और अधिक से अधिक रक्तदान करने को लेकर ग्रुप की ओर से निरन्तर प्रयास जारी हैं। ऐसे में वर्ष में दो से तीन बार रक्तदान शिविर आयोजित किया जाता हैं।
शिविर में रक्तदान करने वाले युवाओं को प्रोत्साहन स्वरूप सर्टिफिकेट प्रदान किया जाता है साथ ही ग्रुप की ओर से उनका स्वागत किया जाता है ताकि वे आगे भी निरन्तर रक्तदान कर जरूरतमंदो तक रक्त पहुंचा सकें।
रविवार को सुबह 9 बजे से 2 बजे तक रक्तदान शिविर आयोजित होगा। ग्रुप की ओर से युवाओं से अपील की गई है कि वे अधिक से अधिक संख्या में भाग लेकर इसे सफल बनाए साथ ही अस्पतालों में जो रक्त की कमी है उसे थोडा कम करने में अपना योगदान दे।

Compose:New MessageMinimisePop-outClose
Compose:New Message

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *