LOADING

Type to search

राष्ट्रीय लोक अदालत में 5.38 लाख प्रकरणों का निस्तारण

Local

राष्ट्रीय लोक अदालत में 5.38 लाख प्रकरणों का निस्तारण

Share

18 करोड़ रुपए के अवार्ड पारित, एनआई एक्ट और पारिवारिक मामलों में भी समझौते
उदयपुर, 9 मई:
उदयपुर में शनिवार को आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत में रिकॉर्ड 5,38,773 प्रकरणों का निस्तारण किया गया। इस दौरान पक्षकारों के बीच समझौते के आधार पर करीब 18 करोड़ रुपए के अवार्ड पारित किए गए। लोक अदालत का आयोजन राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली और राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जयपुर के निर्देश पर किया गया।
लंबित और प्रि-लिटिगेशन मामलों का निपटारा
ज्ञान प्रकाश गुप्ता ने दीप प्रज्ज्वलन कर लोक अदालत का शुभारंभ किया। न्यायाधीश कुलदीप शर्मा ने बताया कि कुल निस्तारित मामलों में 8,753 न्यायालयों में लंबित और 5,30,020 प्रि-लिटिगेशन प्रकरण शामिल रहे।
एनआई एक्ट और दुर्घटना मामलों में करोड़ों के अवार्ड
लोक अदालत में एनआई एक्ट न्यायालयों के 622 मामलों का निस्तारण कर करीब 13.20 करोड़ रुपए के अवार्ड पारित किए गए। वहीं पारिवारिक न्यायालयों के 168 प्रकरण सुलझाए गए। मोटर वाहन दुर्घटना अधिकरण के 25 मामलों में लगभग 1.77 करोड़ रुपए के अवार्ड दिए गए। लोक अदालत के दौरान बैंक, फाइनेंस कंपनियों, बीमा और विभिन्न विभागों के अधिकारी भी उपस्थित रहे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *