LOADING

Type to search

अंतरराष्ट्रीय नर्सेज दिवस पर 71 नर्सिंग ऑफिसर्स का सम्मान

Health

अंतरराष्ट्रीय नर्सेज दिवस पर 71 नर्सिंग ऑफिसर्स का सम्मान

Share

आरएनटी मेडिकल कॉलेज में आयोजित समारोह में सेवा, समर्पण और मानवता का संदेश
उदयपुर, 12 मई : आरएनटी मेडिकल कॉलेज सभागार में मंगलवार को अंतरराष्ट्रीय नर्सेज दिवस हर्षोल्लास और गरिमामय माहौल में मनाया गया। कार्यक्रम में चिकित्सा सेवाओं में उत्कृष्ट योगदान देने वाले 71 नर्सिंग ऑफिसर्स का सम्मान किया गया। समारोह में वक्ताओं ने फ्लोरेंस नाइटिंगेल के त्याग, सेवा और समर्पण को याद करते हुए नर्सिंग सेवा को मानवता की सच्ची सेवा बताया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उदयपुर विधायक फूल सिंह मीणा और राजसमंद विधायक दीप्ति माहेश्वरी थे। विशिष्ट अतिथि के रूप में पूर्व प्राचार्य एवं अधीक्षक डॉ. विपिन माथुर, नर्सिंग अधीक्षक शारदा गरासिया और रेखा मेघवाल मौजूद रहीं।
मूल राजस्थान नर्सेज एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष पवन कुमार दानाध्यक्ष ने बताया कि सम्मानित नर्सिंग ऑफिसर्स वार्ड, ओटी और आईसीयू में गंभीर मरीजों की सेवा में दिन-रात समर्पित रहते हैं। कार्यक्रम में प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत आमेटा, प्रदेश उपाध्यक्ष संतोष परमार, लक्ष्मीनारायण चौहान, भूपेंद्र शक्तावत सहित बड़ी संख्या में नर्सेज, फार्मासिस्ट, छात्र-छात्राएं और वरिष्ठ नर्सिंग अधिकारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम संचालन संतोष परमार ने किया।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *