LOADING

Type to search

फर्जी DST टीम बनकर होटल से युवक का अपहरण, फिरौती मांगने वाले 8 बदमाश गिरफ्तार

crime

फर्जी DST टीम बनकर होटल से युवक का अपहरण, फिरौती मांगने वाले 8 बदमाश गिरफ्तार

Share

खुद को पुलिस की स्पेशल टीम बताकर होटल से उठाया, जंगल में ले जाकर की बेरहमी से मारपीट; तीन आरोपी पहले भी जा चुके हैं जेल
उदयपुर, 22 जुलाई :
उदयपुर की सुखेर थाना पुलिस ने खुद को जिला स्पेशल टीम (DST) का सदस्य बताकर युवक का अपहरण करने और फिरौती मांगने वाले गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए आठ बदमाशों को गिरफ्तार किया है। पुलिस जांच में सामने आया है कि गिरोह के तीन आरोपी पहले भी अपहरण के एक मामले में जेल जा चुके हैं। मामले का खुलासा सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर हुआ।
पुलिस के अनुसार 12 जुलाई की देर रात अंबेरी स्थित न्यू आशापुरा होटल में ठहरे महेन्द्र सिंह पुत्र दुले सिंह के पास कुछ युवक कार लेकर पहुंचे और खुद को पुलिस की डीएसटी टीम का सदस्य बताया। आरोपियों ने युवक के साथ मारपीट कर उसे जबरन कार में बैठाया और नेगड़िया टोल के आगे जंगल में ले गए। वहां उसके साथ बेरहमी से मारपीट की गई और पैसों की मांग करते हुए फिरौती के लिए दबाव बनाया गया। बाद में आरोपी उसे जंगल में छोड़कर फरार हो गए।
पुलिस ने मामले में सुरेन्द्र सिंह, रविराज सिंह, संदीप सिंह, मंगल सिंह, विक्रम सिंह, हिम्मत सिंह, राहुल उर्फ रोहित सिंह सहित आठ आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मुख्य आरोपी सुरेन्द्र सिंह के खिलाफ चार आपराधिक मामले दर्ज हैं, जबकि अन्य आरोपियों पर भी हत्या, मारपीट और अपहरण सहित कई मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस अब गिरोह के अन्य सदस्यों और पूर्व में की गई वारदातों की जांच में जुटी है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *