LOADING

Type to search

सहेलियों की बाड़ी में मिला 9 फीट लंबा अजगर

Local

सहेलियों की बाड़ी में मिला 9 फीट लंबा अजगर

Share

उदयपुर, 15 जुलाई: सहेलियों की बाड़ी में बुधवार सुबह मॉर्निंग वॉक के दौरान लोगों को करीब नौ फीट लंबा अजगर दिखाई दिया। मोनिका सोनी, गोपाल सोनी, बृजमोहन सोनी और विभा सोनी ने इसकी सूचना वाइल्ड एनिमल रेस्क्यू सेंटर के अध्यक्ष डॉ. चमन सिंह देवड़ा को दी। सूचना पर मौके पर पहुंची रेस्क्यू टीम ने सावधानीपूर्वक अजगर को पकड़ लिया। बाद में वन विभाग के दिशा-निर्देशों के अनुसार उसे बड़ी तालाब क्षेत्र में सुरक्षित छोड़ दिया गया। रेस्क्यू टीम ने लोगों से अपील की कि वन्यजीव दिखाई देने पर स्वयं पकड़ने का प्रयास न करें, बल्कि तुरंत विशेषज्ञों या वन विभाग को सूचना दें।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *