LOADING

Type to search

झूलेलाल के जयकारों से गूंज उठा लेकसिटी

Local

झूलेलाल के जयकारों से गूंज उठा लेकसिटी

Share

चेटीचंड पर निकली विशाल शोभायात्रा, जगह-जगह हुआ भव्य स्वागत
उदयपुर, 20 मार्च
: सिंधी समाज के आराध्य भगवान झूलेलाल के जन्मोत्सव चेटीचंड पर लेकसिटी पूरी तरह भक्तिमय रंग में रंगी नजर आई। शक्तिनगर स्थित झूलेलाल मंदिर से पूजा-अर्चना और आरती के साथ विशाल शोभायात्रा का शुभारंभ हुआ, जिसमें समाज के महिला-पुरुष पारंपरिक वेशभूषा में बड़ी संख्या में शामिल हुए।
शोभायात्रा में रंग-बिरंगी झांकियां, सिंधी भजन, लाड़ों की धुन और “आयो लाल झूलेलाल” के जयकारों से वातावरण गूंज उठा। युवाओं ने डीजे और पंजाबी ढोल की धुन पर उत्साहपूर्वक नृत्य किया, वहीं महिलाओं ने भी समूह बनाकर नाचते हुए आयोजन में चार चांद लगा दिए।
यह शोभायात्रा शक्तिनगर से रवाना होकर शहर के विभिन्न मार्गों से गुजरते हुए सिंधी धर्मशाला पहुंची। मार्ग में जगह-जगह स्वागत द्वार लगाए गए और पुष्पवर्षा के साथ शोभायात्रा का स्वागत किया गया। श्रद्धालुओं के लिए कई स्थानों पर जलपान और प्रसाद की व्यवस्था भी की गई।
आयोजन के दौरान पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहा। यह आयोजन सिंधी समाज की परंपरा, एकता और सांस्कृतिक उत्साह का भव्य उदाहरण बनकर उभरा।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *