डॉ. अश्विन दलवी बने पश्चिम क्षेत्र सांस्कृतिक केन्द्र के निदेशक
Share
उदयपुर, 19 मार्च: डॉ. अश्विन महेश दलवी ने गुरुवार को तीन वर्ष के लिए पश्चिम क्षेत्र सांस्कृतिक केन्द्र के निदेशक पद का कार्यभार ग्रहण किया। वे इससे पूर्व ललित कला अकादमी राजस्थान के अध्यक्ष (राज्यमंत्री दर्जा) रह चुके हैं। इटावा घराने के सुरबहार वादक और पंडित अरविन्द पारिख के शिष्य डॉ. दलवी ने राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय मंचों पर अपनी विशिष्ट पहचान बनाई है। वे दिवंगत कला गुरु महेश दलवी के पुत्र हैं। इस अवसर पर फुरकान खान (निदेशक, उत्तर क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र, पटियाला) ने उनका स्वागत कर पदभार सौंपा। उल्लेखनीय है कि केन्द्र के अंतर्गत राजस्थान, गुजरात, महाराष्ट्र, गोवा, दमन-दीव व दादरा नगर हवेली की सांस्कृतिक गतिविधियों का संचालन होता है।
