LOADING

Type to search

फोटोग्राफी के जरिए ‘हाई लाइट हेरिटेज’ को मिला नया नजरिया

Local

फोटोग्राफी के जरिए ‘हाई लाइट हेरिटेज’ को मिला नया नजरिया

Share


उदयपुर, 21 मार्च : शिक्षा मंत्रालय, भारत सरकार की भारतीय ज्ञान परम्परा पहल एवं भारतीय ज्ञान परम्परा शोध केंद्र, राजकीय मीरा कन्या महाविद्यालय के संयुक्त तत्वावधान में ‘हाई लाइट हेरिटेज’ फोटोग्राफी कार्यशाला शनिवार को संपन्न हुई।
गणगौर घाट स्थित बागोर की हवेली में आयोजित इस कार्यक्रम में महाविद्यालय की छात्राओं सहित शहर के कला-प्रेमियों ने ने सक्रिय भागीदारी निभाते विरासत को कैमरे में कैद करने की बारीकियां सीखीं।
इस अवसर पर विषय विशेषज्ञ राकेश शर्मा ‘राजदीप’ ने प्रकाश-छाया, स्थापत्य सौंदर्य और भावनात्मक दृष्टि के समन्वय पर मार्गदर्शन देते हुए कहा कि विरासत केवल दृश्य नहीं, बल्कि एक अनुभूति है।
वहीं, प्रधान अन्वेषक डॉ. दीपक सालवी ने भारतीय ज्ञान परम्परा को सांस्कृतिक पहचान का आधार बताते हुए युवाओं को विरासत संरक्षण के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में प्रतिभागियों ने मंदिरों, हवेलियों और ऐतिहासिक स्थलों की कलात्मक संरचनाओं को नए दृष्टिकोण से समझा। इस दौरान योग गुरु सुरेश पालीवाल, कला प्राध्यापक बिंदिया पंवार, कला शिक्षक नवल सिंह, रजत पटेल तथा चित्तौड़गढ़ से पधारे 83 वर्षीय सतपाल की उपस्थिति आकर्षण का केंद्र रही।
प्राचार्य प्रो. दीपक माहेश्वरी ने आयोजन की सराहना करते हुए इसे युवाओं को अपनी जड़ों से जोड़ने वाला सार्थक प्रयास बताया।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *