LOADING

Type to search

सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल करना गलत, डॉक्टर को नोटिस

Local

सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल करना गलत, डॉक्टर को नोटिस

Share

उदयपुर, 21 मार्च: चिकित्सा विभाग ने सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल करने वाले डॉक्टर अशोक शर्मा को नोटिस दिया है। विभाग का मानना है कि विभाग को जानकारी देने की बजाय अपने ही अस्पताल में बताई जा रही कथित कमी को सोशल मीडिया के जरिए उजागर करना बेहद ही गलत है। इस मामले को संज्ञान में लेते हुए चिकित्सा विभाग ने बड़गांव स्थित सेटेलाइट अस्पताल के प्रभारी को नोटिस देते हुए तीन दिन में जवाब मांगा है। विभाग का कहना है कि संतोषजनक जवाब नहीं दिए जाने पर अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।
उल्लेखनीय है कि प्रदेश के मुख्य सचिव वी श्रीनिवास दो दिन के लिए उदयपुर के दौरे पर हैं। शुक्रवार को बड़गांव सेटेलाइट अस्पताल के प्रभारी डॉक्टर अशोक शर्मा ने अपने ही अस्पताल में जारी लैब व्यवस्था की कमी उजागर करते हुए एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल किया। जिसमें लक्ष्मी नामक मरीज की कराई गई दो जांचों की अलग—अलग रिपोर्ट का हवाला दिया गया है। हालांकि इस मामले में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी सैकण्ड डॉ. ओपी रायपुरिया ने संबंधित लैब प्रबंधन को भी नोटिस दिया है। जिसको लेकर लैब प्रबंधन ने अपनी गलती मानते हुए मानवीय भूल बताया और जवाब में बताया कि किसी अन्य मरीज की रिपोर्ट पर गलत नाम चढ़ गया था। जिसको चलते ऐसा हुआ। इधर, सीएमएचओ सैकण्ड डॉ. रायपुरिया का कहना है कि डॉ. अशोक को लैब में कमी की जानकारी विभाग को देनी चाहिए, ना कि सोशल मीडिया पर उजागर करनी चाहिए।
वीडियो वायरल करने वाले डॉक्टर के रूप में पहचान
गौरतलब है कि बड़गांव सेटेलाइट अस्पताल के प्रभारी डॉ. अशोक की पहचान सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल करने वाले डॉक्टर के रूप में है। वह दिन कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करते रहे हैं। इसे विभागीय अधिकारी गलत बताते हैं, हालांकि उनकी फैन फोलोइंग बड़ी संख्या में हैं।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *