LOADING

Type to search

रामेश्वरम्-मदुरई के लिए रवाना हुई तीर्थ यात्रा ट्रेन

Local

रामेश्वरम्-मदुरई के लिए रवाना हुई तीर्थ यात्रा ट्रेन

Share

उदयपुर, 22 मार्च: प्रदेश सरकार की वरिष्ठ नागरिक निशुल्क तीर्थ यात्रा योजना 2025 के तहत रविवार को डूंगरपुर से रामेश्वरम्-मदुरई के लिए तीर्थ यात्रा ट्रेन रवाना हुई। “रामेश्वर महादेव की जय” के जयकारों के साथ वरिष्ठ नागरिक उत्साहपूर्वक यात्रा पर निकले।
देवस्थान विभाग के सहायक आयुक्त जतिन गांधी ने बताया कि ट्रेन डूंगरपुर से 352 यात्रियों को लेकर सुबह 10 बजे रवाना हुई और उदयपुर के राणा प्रताप नगर स्टेशन पर 11:45 बजे पहुंची। यहां उदयपुर (326), राजसमंद (33), प्रतापगढ़ (141), सलूंबर (50) और चित्तौड़गढ़ (61) के यात्रियों सहित कुल
970 तीर्थयात्री सवार हुए।
ट्रेन प्रभारी लक्ष्मण सिंह शक्तावत के नेतृत्व में मेडिकल टीम सहित 30 स्टाफ भी साथ है। यात्रियों को यात्रा, भोजन, ठहरने और दर्शन की सभी सुविधाएं निशुल्क उपलब्ध कराई जा रही हैं। यह ट्रेन 24 मार्च को रामेश्वरम् पहुंचेगी और 29 मार्च को वापस लौटेगी।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *