LOADING

Type to search

बीसीआई निर्माण की अध्यक्ष बनीं उदयपुर की जानी मानी आर्किटेक्ट सौम्या लूथरा

Local

बीसीआई निर्माण की अध्यक्ष बनीं उदयपुर की जानी मानी आर्किटेक्ट सौम्या लूथरा

Share


उदयपुर, 22 मार्च:
भारत के तेजी से उभरते हुए बिजनेस नेटवर्किंग प्लेटफॉर्म बीसीआई के निर्माण क्षेत्र से जुड़े विशेष विंग बीसीआई निर्माण ने अपने चैप्टर प्रेसिडेंट के पद पर सौम्या लूथरा की नियुक्ति की घोषणा की है।
बीसीआई के फाउंडर एंड चेयरमैन मुकेश माधवानी ने कहा कि उदयपुर की मशहूर आर्किटेक्ट सौम्या लूथरा को बीसीआई निर्माण की चैप्टर प्रेसिडेंट नियुक्त किया गया है। उनके नेतृत्व, अनुभव और नेटवर्किंग क्षमता से संगठन को नई दिशा और गति मिलेगी।
मुख्य सलाहकार उपेन्द्र तातेड ने कहा कि बीसीआई निर्माण का उद्देश्य निर्माण क्षेत्र के व्यवसायियों को एकजुट कर उन्हें बेहतर अवसर, सहयोग और विकास के नए रास्ते उपलब्ध कराना है।
सलाहकार निर्मल हरपावत ने अपने कहा कि हमें विश्वास है कि बीसीआई निर्माण न केवल उदयपुर बल्कि पूरे राजस्थान में अपनी पहचान को और मजबूत करेगा।
सलाहकार राजू शर्मा ने बताया कि, बीसीआई निर्माण आने वाले समय में कई बड़े नेटवर्किंग इवेंट्स, सेमिनार और बिजनेस मीटअप आयोजित करेगा, जिससे निर्माण क्षेत्र के व्यापारियों को सीधा लाभ मिलेगा।
नव नियुक्त चैप्टर प्रेसिडेंट आर्किटेक्ट सौम्या लूथरा ने इस जिम्मेदारी के लिए आभार व्यक्त करते हुए कहा कि बीसीआई निर्माण का हिस्सा बनना मेरे लिए गौरव का विषय है।
उन्होंने कहा कि पूरी टीम के साथ मिलकर निर्माण क्षेत्र के व्यवसायियों को एक मजबूत प्लेटफॉर्म देने और उनके व्यवसाय को आगे बढ़ाने के लिए निरंतर कार्य करूंगी। हमारा उद्देश्य नेटवर्किंग के माध्यम से ग्रोथ और सहयोग को बढ़ावा देना है।
उदयपुर की जानी मानी आर्किटेक्ट हैं सौम्या लूथरा का परिचय
सौम्या लूथरा, उदयपुर की एक प्रतिष्ठित आर्किटेक्ट एवं इंटीरियर डिजाइनर हैं, जो पिछले 10 वर्षों से इस क्षेत्र में सक्रिय रूप से अपनी सेवाएं दे रही हैं। अपने अनुभव, रचनात्मकता और आधुनिक सोच के साथ उन्होंने शहर में कई सफल प्रोजेक्ट्स को साकार किया है।
वे विशेष रूप से रेजिडेंशियल, कमर्शियल और हेल्थकेयर डिजाइन सेगमेंट में विशेषज्ञता रखती हैं। सौम्या लूथरा की मुख्य सेवाओं में आर्किटेक्चरल प्लानिंग, इंटीरियर डिजाइनिंग, स्ट्रक्चरल इंजीनियरिंग के साथ-साथ कंस्ट्रक्शन और एग्जीक्यूशन शामिल हैं। वे अपने क्लाइंट्स की आवश्यकताओं को गहराई से समझकर उन्हें आधुनिक, उपयोगी और आकर्षक डिजाइन समाधान प्रदान करने के लिए जानी जाती हैं, जिससे हर प्रोजेक्ट में गुणवत्ता और विश्वसनीयता सुनिश्चित होती है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *