LOADING

Type to search

‘संयम से स्वाद’में सादगी और स्वाद का संगम

Local

‘संयम से स्वाद’में सादगी और स्वाद का संगम

Share

उदयपुर, 23 मार्च : श्रमण भगवान महावीर स्वामी के 2625वें जन्म कल्याणक महोत्सव के अंतर्गत आयोजित कार्यक्रमों की श्रृंखला में जीतो लेडिज विंग उदयपुर द्वारा ‘संयम से स्वाद’थीम पर अहिंसा जैन व्यंजन प्रतियोगिता का आयोजन आयड़ स्थित आत्म वल्लभ आराधना भवन में किया गया। प्रतियोगिता में बिना आग और रासायनिक सामग्री के तैयार व्यंजनों ने सभी को आकर्षित किया।
महावीर जैन परिषद के मुख्य संयोजक राजकुमार फत्तावत ने बताया कि प्रतियोगिता तीन श्रेणियों-अहिंसा, संयम और परिग्रह स्टेशन-में आयोजित हुई। अहिंसा श्रेणी में प्राची जैन, परिग्रह में गुंजन जैन तथा संयम श्रेणी में करिश्मा जैन प्रथम रही। विजेताओं को नकद पुरस्कार एवं स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। प्रतिभागियों ने बिना प्याज, लहसून व जमीकंद के नाश्ता, मिठाई और पेय पदार्थ तैयार कर पारम्परिक शैली में प्रस्तुति दी, जिसे दर्शकों की सराहना मिली।
कार्यक्रम का शुभारंभ नमस्कार महामंत्र से हुआ। निर्णायक के रूप में अलिशा सियाल और रोमा भारद्वाज ने भूमिका निभाई। आयोजन में समाज के कई पदाधिकारी और महिलाएं उपस्थित रहीं। इस अवसर पर जेएसजी मेवाड़ रीजन द्वारा 24 मार्च को फतहसागर पाल स्थित टाया स्टेट पर भारत माता महाआरती एवं पूजन का आयोजन भी किया जाएगा, जिसमें सर्व समाज की सहभागिता रहेगी।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *