किसना डायमंड एंड गोल्ड ज्वेलरी खुला
Share
्उरदयपुर, 25 मार्च: प्रीमियम ज्वेलरी ब्रांड किसना डायमंड एंड गोल्ड ज्वेलरी ने शक्ति नगर मेन रोड पर बुधवार को अपने नए एक्सक्लूसिव शोरूम के साथ शहर में अपनी मौजूदगी को और मजबूत किया। उद्घाटन में डॉ. लक्ष्यराजसिंह मेवाड़, विधायक दीप्ति माहेश्वरी और उद्योगपति घनश्याम ढोलकिया विशेष रूप से उपस्थित रहे। कंपनी का कहना है कि यह शोरूम आधुनिक लग्जरी और भरोसेमंद खरीदारी अनुभव का संगम बनेगा। सामाजिक सरोकार निभाते हुए फूड वितरण, स्वच्छता अभियान और रक्तदान शिविर भी आयोजित किए गए, जिससे लॉन्च को मानवीय स्पर्श मिला।
