LOADING

Type to search

विश्व रंगमंच दिवस पर ‘परसाई का संसार’ का मंचन 27 मार्च को

Local

विश्व रंगमंच दिवस पर ‘परसाई का संसार’ का मंचन 27 मार्च को

Share

उदयपुर, 25 मार्च: पश्चिम क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र की ओर से विश्व रंगमंच दिवस पर 27 मार्च को शिल्पग्राम स्थित दर्पण सभागार में नाटक ‘परसाई का संसार’ का मंचन किया जाएगा। कार्यक्रम शाम 7 बजे शुरू होगा और आमजन के लिए प्रवेश निःशुल्क रहेगा। निदेशक डॉ. अश्विन दलवी ने बताया कि यह प्रस्तुति 40 दिवसीय नाट्य कार्यशाला के प्रतिभागियों द्वारा दी जाएगी। कार्यशाला में प्रो. सुरेश शर्मा ने प्रशिक्षण दिया है, जो इस नाटक के निर्देशक भी हैं। नाटक सुप्रसिद्ध व्यंग्यकार हरिशंकर परसाई की रचनाओं पर आधारित है, जिसमें सामाजिक विसंगतियों पर तीखा व्यंग्य प्रस्तुत किया जाएगा।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *