LOADING

Type to search

इंटरनेशनल बिजनेसमैन डे पर उदयपुर के जाने माने 23 उद्योगपति हुए सम्मानित

Local

इंटरनेशनल बिजनेसमैन डे पर उदयपुर के जाने माने 23 उद्योगपति हुए सम्मानित

Share

भव्य सम्मान समारोह सफलतापूर्वक हुआ संपन्न : मुकेश माधवानी
उदयपुर, 25 मार्च
: झीलों की नगरी उदयपुर की पावन धरा पर बीसीआई की ओर से आयोजित ‘इंटरनेशनल बिजनेसमैन डे’ का भव्य समारोह सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। भुवाणा स्थित विंधम गार्डन में शाम 5 बजे से शुरू हुए इस ऐतिहासिक आयोजन में शहर के प्रमुख उद्योगपतियों और उद्यमियों को ‘बिजनेस आइकन अवॉर्ड 2026’ से सम्मानित किया गया। इस आयोजन में विंधम गार्डन ने वेन्यू पार्टनर, गीतांजलि मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल (जीएमसीएच) ने मेडिकल पार्टनर और रुक्साना साबुनवाला (डी+ शानदार), डॉ. सोनू जैन (स्वर्ण गोल्ड, सिल्वर एंड डायमंड) एवं कुमुद गहलोत (द केपीएम मोटर्स) ने सहयोगी प्रायोजक के रूप में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
बिजनेस सर्कल इंटरनेशनल (बीसीआई) के इस कार्यक्रम में गीतांजलि मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पीटल के सीईओ ऋषि कपूर एवं विंधम गार्डन के सीईओ दुर्गेश कुमावत मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। इस अवसर पर डॉ. संजय गांधी ने कार्डिएक केयर पर और डॉ. अनीश जुक्करवाला ने न्यूरोलॉजी विषय महत्वपूर्ण टिप्स भी दिए।
कार्यक्रम में बीसीआई के फाउंडर एवं चेयरमैन मुकेश माधवानी ने कहा कि उद्यमी केवल व्यापार तक सीमित नहीं रहते, बल्कि वे समाज में रोजगार के नए अवसर सृजित कर देश की अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने में अहम भूमिका निभाते हैं। उन्होंने कहा कि छोटे और मध्यम स्तर के उद्यमियों का योगदान भी उतना ही महत्वपूर्ण है जितना बड़े औद्योगिक घरानों का, इसलिए यह सम्मान समारोह आयोजित किया गया।
बीसीआई के फाउंडर एंड चैयरमेन मुकेश माधवानी ने बताया कि इस अवसर पर वसंत खमेसरा (शिवम टाइल्स), कपिल सुराणा (मार्बल एसोसिएशन), राहुल बड़ाला (बड़ाला क्लासेज), जतिन श्रीमाली (नटराज होटल), अंजली दुबे (आर्किटेक्ट), मोहन कुमार (अंलकार ज्वेलर्स), श्रद्धा गट्टानी (ओरिएंटल पैलेस रिर्सोट), पुष्कर पुरोहित (पुरोहित कैफे), सौम्या लुथरा (आर्किटेक्ट), विशाल कपूर (विंधम ग्रैंड), विजयलक्ष्मी गलुंडिया (केट संस्था), भानुप्रताप सिंह (रियल इस्टेट), अंशुल मोगरा (मोगरा ग्रुप ऑफ़ कम्पनीज), डॉ. सोनू जैन (स्वर्णा ज्वेलर्स), कुमुद गहलोत (केपीएम मोटर्स), रूखसाना साबुनवाला (डी प्लस), सीमा वर्ष्णेय (सचिव बीसीआई दिल्ली), प्रमोद धनखड़ (कोषाध्यक्ष बीसीआई दिल्ली), विप्लव जैन (मीडिया), कल्पेश राजबर (हेड मार्केटिंग – जीएमसीएच), दिनेश गोठवाल (मीडिया) एवं पुनीत सक्सेना (आर्किटेक्ट) को ‘बिजनेस आइकन अवॉर्ड 2029’ से नवाजा गया। साथ ही राजस्थान फिल्म क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए विपिन तिवारी को विशेष सम्मान प्रदान किया गया।

Tags:

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *