LOADING

Type to search

एकलिंगनाथ सेवा संगठन शीघ्र ही शुरु करेगा बेटी बचाओ-बेटी पढाओ पार्ट-2

Local

एकलिंगनाथ सेवा संगठन शीघ्र ही शुरु करेगा बेटी बचाओ-बेटी पढाओ पार्ट-2

Share

उदयपुर, 25 मार्च: श्री एकलिंगनाथ राष्ट्रीय सेवा संगठन उदयपुर जिले में शीघ्र ही अपने अभियान बेटी बचाओ-बेटी पढाओ पार्ट-2 शुरु करेगा। अभियान को गति देने के लिए टीम का गठन किया जा रहा है तथा उन क्षेत्रों का चयन किया जा रहा है, जहां यह अभियान पार्ट-2 के पहले चरण में चलाया जाएगा।
श्री एकलिंगनाथ राष्ट्रीय सेवा संगठन के संस्थापक अध्यक्ष आकाश बागडी ने बताया कि बेटी बचाओ बेटी पढाओ के पार्ट-1 की सफलता के बाद संगठन ने राजस्थान के विभिन्न हिस्सों में संगठन को व्यापक स्तर पर ले जाने का प्रयास किया और इस दौरान कुछ जगहों पर शाखाओं का गठन किया गया। उन्होंने बताया कि पार्ट-1 में नारी वैभव मुहिम भी चलाई गई जिससे बडी संख्या में महिलाओं को सिलाई, ब्यूटी पार्लर व मेहंदी जैसे प्रशिक्षण से जोडा गया। इससे कई महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने में मदद मिली। आज वे महिलाएं अपना रोजगार करके अपने परिवार का आर्थिक सहयोग कर रही है। ग्रामीण क्षेत्रों में स्कूलों में बच्चों को स्टेशनरी किट भी प्रदान किए गए तथा 15 बेटियों को गोद भी लिया गया। श्री बागडी ने बताया कि बेटी बचाओ-बेटी पढाओ पार्ट-2 में भी इन गतिविधियों को चलाया जाएगा। साथ ही कुछ अन्य कार्यक्रम भी हाथ में लिए जाएंगे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *