LOADING

Type to search

400 तपस्वियों व विभिन्न सेवा में उत्कृष्ट कार्य करने वालों सम्मान कल

Local

400 तपस्वियों व विभिन्न सेवा में उत्कृष्ट कार्य करने वालों सम्मान कल

Share

108 गौशालाओं में छप्पन भोग की शुरूआत 6 से, 31 को कवि सम्मेलन का होगा आयोजन
उदयपुर।
भगवान महावीर जन्मोत्सव को इस वर्ष ऐतिहासिक और भव्य स्वरूप देने के उद्देश्य से गुरु कमल चंद्रोशन गौसेवा ट्रस्ट एवं विद्यार्थी कल्याण संस्थान के संयुक्त तत्वावधान में एक महत्वपूर्ण तैयारी बैठक आयोजित की गई। बैठक में आगामी कार्यक्रमों को बड़े स्तर पर आयोजित करने का निर्णय लिया गया और सभी व्यवस्थाओं पर विस्तार से चर्चा की गई।
संस्थापक संजय जैन ने बताया कि यह आयोजन केवल धार्मिक कार्यक्रम नहीं बल्कि सेवा, संस्कार और समाज को जोड़ने वाला एक व्यापक अभियान है। अध्यक्ष मुकेश जैन ने जानकारी देते हुए बताया कि गुरुदेव कमल मुनि कमलेश के सानिध्य में स्थापित गुरु कमल चंद्रोसन गौ सेवा ट्रस्ट द्वारा 30 मार्च को दोपहर 1 बजे आरएनटी सभागार में तपस्वी सेवा सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा, जिसमें करीब 400 तपस्वियों एवं समाज सेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यक्तियों का सम्मान किया जाएगा।
इसके साथ ही 31 मार्च को महावीर जन्मोत्सव के अवसर पर लोक कला मंडल में शाम 7 बजे से विराट हास्य कवि सम्मेलन आयोजित होगा। कवि सम्मेलन के पास निःशुल्क लोककला मण्डल में ही मिलेंगे। इस कार्यक्रम में देश के ख्याति प्राप्त कवि सुरेश अलबेला, पंडित सुनील व्यास, राव अजातशत्रु, मुकेश मौलवा, अर्जुन अल्हड़, मनोज गुर्जर, शंकर पंडित, भावना सुथार, राजेंद्र पंवार सहित कई कवि अपनी प्रस्तुतियों से श्रोताओं को आनंदित करेंगे। इस अवसर पर कुछ सेवा सहयोगियों को भी सम्मानित किया जायेगा।
कोषाध्यक्ष स्वीटी जैन ने बताया कि इस पूरे आयोजन की सबसे विशेष पहल विश्व इतिहास में पहली बार उदयपुर की धरा से वर्ल्ड रिकॉर्ड बनने जा रहा है जिसमें 108 गौशालाओं में छप्पन भोग लगाने का कार्यक्रम है, जिसे विश्व रिकॉर्ड के रूप में दर्ज कराने की तैयारी की जा रही है।  इस पूरे कार्यक्रम में 70000 से अधिक गौमाताओ को 200 किग्रा सामग्री का 56 भोग लगाया जाएगा। जिसमें सब्जियंा, ड्रायफू्रट,खाना आदि शामिल होगा।  
उन्हांेने बताया कि 15 मई तक शहर की 15 गौशलाओं मंे छप्पन भोग धराया जायेगा।  राजस्थान, मध्यप्रदेश एवं गुजरात की 36-36 गौशालाओं में 56 भोग लगेगा। 10 नवम्बर को गोवर्धन पूजा के दिन इसका समापन होगा। संपूर्ण विश्व में पहली बार इतने बड़े स्तर पर यह आयोजन होगा, जिसमें गौ सेवा और धार्मिक आस्था का विशेष संगम देखने को मिलेगा। इस कार्यक्रम में भारतीय संस्कृति की आधारशिला 33 कोटी देव की साक्षी गौ माता को प्रत्यक्ष रूप से 56 भोग लगाया जाएगा जिसमें हर गौ माता के लिए 200 किलो का 56 भोग की व्यवस्था होगी । इस अभियान की शुरूआत महाकाल मंदिर से होगी। जहां गोशाला में छप्पन भोग धराया जायेगा।  
बैठक में उपस्थित गौ भक्तों ने इस महाअभियान को सफल बनाने के लिए जिम्मेदारियां संभाली। मयूरी नागदा, रेनू सिरोया, भाग्यश्री गन्ना, सुप्रिया खंडेलवाल, भारती कुकरेचा, हर्षिता कुकरेचा, विजेता मेहता, पूर्णिमा जैन, वीरेंद्र जैन, कमलेश चैधरी, सुरेंद्र चुंडावत, बलवंत सिंह चैहान सहित कई समाजसेवियों ने विभिन्न गौशालाओं में छप्पन भोग कार्यक्रम के लिए सहयोग का संकल्प लिया।
इस ऐतिहासिक आयोजन को जन-जन तक पहुंचाने के लिए व्यापक स्तर पर प्रचार-प्रसार करेगा। पदमावत मीडिया द्वारा आमजन से आह्वान किया गया है कि अधिक से अधिक संख्या में सहभागी बनकर इस आयोजन को सफल और यादगार बनाएं।कार्यक्रम के अंत में सीमा जैन ने सभी उपस्थित गौ भक्तों का आभार व्यक्त किया। 108 गौशालाओं में गौ माता को छप्पन भोग कार्यक्रम के ब्रांड एंबेसडर राजस्थान गौरव डॉ. जिनेंद्र शास्त्री को बनाया गया है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *