LOADING

Type to search

मेवाड़ क्षत्रिय महासभा का ऐलान: स्टूडेंट्स को मिलेगी फ्री कोचिंग

Local

मेवाड़ क्षत्रिय महासभा का ऐलान: स्टूडेंट्स को मिलेगी फ्री कोचिंग

Share

डॉ. पृथ्वीराज सिंह बने शहर अध्यक्ष, तीन इकाइयों में निर्विरोध चयन
उदयपुर, 29 मार्च:
उदयपुर में मेवाड़ क्षत्रिय महासभा संस्थान की साधारण सभा में बड़ा निर्णय लेते हुए छात्रों के लिए नि:शुल्क कोचिंग शुरू करने का ऐलान किया गया। बैठक रविवार को मीरां मेदपाट भवन, चित्रकूटनगर में केंद्रीय अध्यक्ष बालूसिंह कानावत की अध्यक्षता में आयोजित हुई।
सभा में नई कार्यकारिणी का गठन भी किया गया। उदयपुर शहर इकाई से डॉ. पृथ्वीराज सिंह बनेड़िया को सर्वसम्मति से अध्यक्ष चुना गया। उनके साथ चंद्रवीर सिंह बोरज उपाध्यक्ष, भवानी सिंह डाबला मंत्री, बलवीर सिंह कुंचोली संयुक्त सचिव और शंभू सिंह सवीना कोषाध्यक्ष बने।
डॉ. बनेड़िया ने कहा कि समाज के छात्रों को आगे बढ़ाने के लिए फ्री कोचिंग की व्यवस्था की जाएगी और युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने पर भी जोर रहेगा। साथ ही प्रताप जयंती को भव्य रूप से मनाने की योजना भी बनाई गई है।
गिर्वा और बड़गांव इकाइयों में भी अध्यक्ष सहित पूरी टीम का निर्विरोध चयन किया गया। कार्यक्रम में शपथ ग्रहण के साथ नई टीम का स्वागत किया गया।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *