LOADING

Type to search

सुखाड़िया यूनिवर्सिटी में एग्जाम शेड्यूल बदला

Local

सुखाड़िया यूनिवर्सिटी में एग्जाम शेड्यूल बदला

Share

6 अप्रैल के सभी पेपर रद्द, एमकॉम पेपर विवाद के बाद नई तारीखें जारी
उदयपुर, 29 मार्च:
मोहनलाल सुखाड़िया यूनिवर्सिटी में पढ़ने वाले हजारों विद्यार्थियों के लिए परीक्षा कार्यक्रम में बड़ा बदलाव किया गया है। विश्वविद्यालय प्रशासन ने 6 अप्रैल को आयोजित होने वाली सभी परीक्षाओं को फिलहाल रद्द कर दिया है। अब ये परीक्षाएं संशोधित कार्यक्रम के अनुसार नई तारीखों पर आयोजित होंगी।
यह निर्णय राजस्थान लोक सेवा आयोग की प्रतियोगी परीक्षाओं के साथ संभावित टकराव को देखते हुए लिया गया है। विश्वविद्यालय प्रशासन के अनुसार केवल 6 अप्रैल की परीक्षाओं में बदलाव किया गया है, जबकि बाकी परीक्षाएं पूर्व निर्धारित टाइम-टेबल के अनुसार ही होंगी।
परीक्षा नियंत्रक डॉ. मुकेश कुमार बारबर ने बताया कि संशोधित कार्यक्रम यूनिवर्सिटी की आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड कर दिया गया है। साथ ही विद्यार्थियों को SMS के जरिए भी सूचना दी जा रही है, ताकि किसी प्रकार की असुविधा न हो।
एमकॉम पेपर विवाद के बाद बदली तारीख
इस बीच एमकॉम (बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन) के पेपर को लेकर विवाद भी सामने आया है। एलएलबी प्रथम वर्ष की परीक्षा के दौरान गलती से एमकॉम का प्रश्नपत्र बांट दिया गया, जिसके बाद पेपर सोशल मीडिया पर वायरल हो गया और लीक की चर्चाएं तेज हो गईं। हालांकि विश्वविद्यालय ने अपने आदेश में ‘पेपर लीक’ का जिक्र नहीं किया है और बदलाव को प्रशासनिक कारण बताया है, लेकिन छात्र इसे सीधे तौर पर लीक प्रकरण से जोड़ रहे हैं।
नई परीक्षा तिथियां घोषित
एलएलबी का पेपर 1 मई को होगा
बीबीए परीक्षा 13 अप्रैल को
बीए (सीबीसीएस) के कई पेपर 28 अप्रैल को
एमकॉम की परीक्षाएं 13 व 20 अप्रैल को
एमबीए, एमएससी गणित सहित अन्य पीजी परीक्षाएं 8 व 10 अप्रैल को आयोजित होंगी

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *