LOADING

Type to search

गोगुंदा में पहाड़ी पर भीषण आग, 30 बीघा जंगल जलकर राख

Local

गोगुंदा में पहाड़ी पर भीषण आग, 30 बीघा जंगल जलकर राख

Share

आबादी तक पहुंचने का खतरा टला
उदयपुर, 29 मार्च
: गोगुंदा क्षेत्र के काछबा गांव में शनिवार रात उस वक्त हड़कंप मच गया जब रामेश्वर महादेव मंदिर के सामने स्थित पहाड़ी पर भीषण आग लग गई। तेज हवा के कारण आग ने कुछ ही देर में विकराल रूप धारण कर लिया और करीब 30 बीघा जंगल को अपनी चपेट में ले लिया।
पहाड़ी पर सूखी घास होने के कारण आग तेजी से फैलती चली गई। आग की लपटें और धुएं का गुबार दूर-दूर तक दिखाई देने लगा, जिससे आसपास के ग्रामीणों में दहशत का माहौल बन गया। खास बात यह रही कि आग आबादी क्षेत्र के काफी नजदीक पहुंच गई थी, जिससे लोगों को अपने घरों तक आग पहुंचने का डर सताने लगा।
ग्रामीणों ने तत्काल अपने स्तर पर आग बुझाने का प्रयास शुरू कर दिया। सरपंच प्रतिनिधि अंबालाल की सूचना पर उदयपुर से दमकल की गाड़ी मौके पर पहुंची, लेकिन पहाड़ी इलाका होने के कारण दमकल की पाइपलाइन आग तक नहीं पहुंच सकी। इसके चलते आग बुझाने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
सूचना मिलते ही पुलिस और वन विभाग की टीम भी मौके पर पहुंची और संयुक्त प्रयासों से देर रात आग पर काबू पाया गया। हालांकि, आग पूरी तरह शांत होने के बाद भी पहाड़ी से धुआं रविवार सुबह तक उठता रहा। ग्रामीणों का कहना है कि यदि समय रहते आग पर काबू नहीं पाया जाता, तो यह रिहायशी इलाकों तक पहुंच सकती थी और बड़ा नुकसान हो सकता था।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *