LOADING

Type to search

शिक्षा मंत्री उदयपुर से जारी करेंगे 12वीं का परीक्षा परिणाम

Local

शिक्षा मंत्री उदयपुर से जारी करेंगे 12वीं का परीक्षा परिणाम

Share

उदयपुर, 30 मार्च: राजस्थान के शिक्षा (विद्यालयी/संस्कृत) एवं पंचायती राज मंत्री मदन दिलावर मंगलवार को उदयपुर दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे जिला कलक्टर कार्यालय के माध्यम से माध्यमिक शिक्षा बोर्ड अजमेर कार्यालय से वर्चुअली जुड़ कर माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की कक्षा 12वीं का परीक्षा परिणाम जारी करेंगे।
इसके अलावा मंत्री दिलावर आईआईएफएल फाउंडेशन द्वारा निर्मित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय वाटी, राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय बड़गांव एवं बेदला के नवीन भवन का उद्घाटन करेंगे। इसके साथ ही वे जिला परिषद उदयपुर में सायं 4 बजे जिला स्तरीय समीक्षा बैठक लेंगे। वे रात को उदयपुर से जयपुर के लिए प्रस्थान करेंगे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *