LOADING

Type to search

उदयपुर में ट्रांसपोर्टरों की महापंचायत, चक्का जाम की चेतावनी

Local

उदयपुर में ट्रांसपोर्टरों की महापंचायत, चक्का जाम की चेतावनी

Share

उदयपुर, 30 मार्च: उदयपुर में ऑल इंडिया मोटर ट्रांसपोर्ट कांग्रेस के तत्वावधान में आयोजित महापंचायत में प्रदेशभर के ट्रांसपोर्टरों ने सरकार की नीतियों के खिलाफ जोरदार विरोध जताया। राष्ट्रीय अध्यक्ष हरीश सबरवाल ने ई-चालान, भारी जुर्माने और टोल वसूली को ट्रांसपोर्ट व्यवसाय के लिए गंभीर संकट बताया। उन्होंने आरोप लगाया कि कैमरों के माध्यम से मनमाने चालान बनाए जा रहे हैं और अवैध टोल वसूली जारी है।
महापंचायत में 15 साल पुराने वाहनों की फिटनेस शुल्क में बढ़ोतरी, फिटनेस सेंटरों की कमी और ड्राइवरों की सुरक्षा जैसे मुद्दे भी उठाए गए। मुख्य अतिथि विधायक उदयलाल भडाणा ने ट्रांसपोर्टरों को आश्वस्त करते हुए उनकी मांगें विधानसभा में उठाने की बात कही। प्रदेश पदाधिकारियों ने चेतावनी दी कि मांगें नहीं मानी गईं तो राजस्थान में चक्का जाम, विधानसभा घेराव और राजस्थान बंद जैसे आंदोलन किए जाएंगे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *