LOADING

Type to search

बीसीआई टूरिज्म का ‘शेफ आइकन अवॉर्ड्स 2026’ जल्द

Local

बीसीआई टूरिज्म का ‘शेफ आइकन अवॉर्ड्स 2026’ जल्द

Share

किचन के अनदेखे नायकों को मिलेगा सम्मान
अशोका ग्रीन में हुआ पोस्टर विमोचन, होटल-रेस्टोरेंट इंडस्ट्री को मिलेगा नया मंच
उदयपुर, 1 अप्रैल :
होटल एवं रेस्टोरेंट इंडस्ट्री के प्रतिभाशाली शेफ्स को सम्मानित करने के उद्देश्य से बीसीआई टूरिज्म द्वारा ‘शेफ आइकन अवॉर्ड्स 2026’ का भव्य आयोजन जल्द किया जाएगा। बुधवार को अशोका ग्रीन में इस आयोजन का पोस्टर विमोचन किया गया। कार्यक्रम की तिथि और स्थान की घोषणा शीघ्र की जाएगी।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में संयुक्त निदेशक सुमिता सरोच उपस्थित रहीं। इस दौरान बीसीआई टूरिज्म की प्रेसिडेंट श्रद्धा गट्टानी, जनरल सेक्रेटरी गौरव भंडारी, फाउंडर एवं चेयरमैन मुकेश माधवानी, उत्सव अध्यक्ष संजीव पटवा सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।
कार्यक्रम संयोजक स्वाति स्वरूपारिया ने बताया कि आमतौर पर लोग रेस्टोरेंट के माहौल और सर्विस की तारीफ करते हैं, लेकिन असली पहचान शेफ की होती है, जो अपने हुनर से साधारण भोजन को खास बनाते हैं। इसी उद्देश्य से इस आयोजन के जरिए शेफ्स को पहचान और सम्मान दिया जाएगा।
श्रद्धा गट्टानी ने कहा कि यह आयोजन केवल सम्मान समारोह नहीं, बल्कि उन कलाकारों के प्रति सम्मान है, जो अपने हुनर से लोगों के जीवन में स्वाद और खुशी जोड़ते हैं। वहीं मुकेश माधवानी ने बताया कि बीसीआई हमेशा प्रतिभाओं को मंच देने के लिए प्रयासरत रहा है और यह आयोजन उसी दिशा में महत्वपूर्ण पहल है।
डॉ. सुरभि मेनारिया धींग ने इसे इंडस्ट्री के लिए उपयोगी मंच बताया, जबकि गौरव भंडारी ने कहा कि कार्यक्रम में शहर और आसपास के श्रेष्ठ शेफ्स को आमंत्रित कर सम्मानित किया जाएगा। आयोजन को लेकर तैयारियां जोरों पर हैं।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *