LOADING

Type to search

सफाई कर्मचारियों की समस्याओं को लेकर निगम आयुक्त से वार्ता

Local

सफाई कर्मचारियों की समस्याओं को लेकर निगम आयुक्त से वार्ता

Share

बीट बढ़ोतरी और 35 कर्मचारियों के तबादले पर उठे मुद्दे, समाधान का मिला आश्वासन
उदयपुर, 1 अप्रैल
: नगर निगम उदयपुर में सफाई कर्मचारियों की बढ़ाई गई बीटों और 35 कर्मचारियों के स्थानांतरण को लेकर उत्पन्न विवाद के समाधान के लिए जनप्रतिनिधियों ने निगम आयुक्त से मुलाकात कर विस्तृत चर्चा की।
प्रतिनिधिमंडल में शहर जिलाध्यक्ष गजपाल सिंह राठौड़, ग्रामीण विधायक फूल सिंह मीणा, पूर्व उपमहापौर पारस सिंघवी, निवर्तमान पार्षद माधुरी राठौड़ एवं पूर्व गैराज समिति अध्यक्ष मनोहर चौधरी शामिल रहे। सभी ने निगम कार्यालय पहुंचकर कर्मचारियों की समस्याओं को गंभीरता से उठाया।
मीडिया प्रभारी डॉ. सीमा चंपावत ने बताया कि प्रतिनिधिमंडल ने सफाई कर्मचारियों की बढ़ाई गई बीटों तथा स्थानांतरण से उत्पन्न व्यावहारिक कठिनाइयों को आयुक्त के समक्ष रखा। उन्होंने कहा कि अचानक हुए बदलाव से कर्मचारियों के कार्यक्षेत्र में असंतुलन और कार्यभार बढ़ने की स्थिति बनी है, जिससे सफाई व्यवस्था भी प्रभावित हो रही है।
इस पर निगम आयुक्त ने समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए कर्मचारियों की जायज मांगों पर सकारात्मक और संतोषजनक समाधान का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि प्रशासन कर्मचारियों की सुविधा और शहर की सफाई व्यवस्था दोनों को ध्यान में रखते हुए उचित निर्णय लेगा।
प्रतिनिधिमंडल ने उम्मीद जताई कि नगर निगम प्रशासन जल्द ही इस मुद्दे का समाधान करेगा, जिससे कर्मचारियों को राहत मिलेगी और शहर में सफाई व्यवस्था सुचारू रूप से संचालित हो सकेगी।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *