LOADING

Type to search

शहर विधायक ताराचंद जैन का किया सम्मान

Local

शहर विधायक ताराचंद जैन का किया सम्मान

Share

भगवान महावीर जन्म कल्याणक महोत्सव पर भव्य शोभायात्रा व स्वामीवात्सल्य का आयोजन
उदयपुर, 1 अप्रैल:
श्रमण भगवान महावीर स्वामी के जन्म कल्याणक महोत्सव के अवसर पर न्यू भूपालपुरा सकल जैन समाज की ओर से शोभागपुरा स्थित शुभ केसर गार्डन से भव्य शोभायात्रा एवं स्वामीवात्सल्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। आयोजन में समाज के लोगों की उत्साहपूर्ण भागीदारी देखने को मिली।
समाजसेवी नानालाल वया ने बताया कि समारोह के मुख्य अतिथि शहर विधायक ताराचंद जैन रहे। इस अवसर पर समाज के गणमान्य लोगों ने उनका स्वागत एवं सम्मान किया।
कार्यक्रम के दौरान रोशन मेहता, नानालाल वया, बी.एल. चण्डालिया, प्रकाश कोठारी, अशोक झोटा, विक्रम जैन, हेमन्त भण्डारी एवं राकेश वया ने विधायक ताराचंद जैन को माला, उपरणा और शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया।
महोत्सव के अंतर्गत निकाली गई शोभायात्रा में भगवान महावीर के संदेशों का प्रसार किया गया, वहीं स्वामीवात्सल्य कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। आयोजन ने सामाजिक एकता और धार्मिक आस्था का संदेश दिया।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *