LOADING

Type to search

झलक प्रीमियम फैशन एवं लाइफस्टाइल प्रदर्शनी का भव्य शुभारंभ

Local

झलक प्रीमियम फैशन एवं लाइफस्टाइल प्रदर्शनी का भव्य शुभारंभ

Share

पहले दिन उमड़ी भीड़, खरीदारी को लेकर दिखा उत्साह, लोगों के चेहरे पर संतुष्टि
उदयपुर, 1 अप्रैल:
झीलों की नगरी उदयपुर में दो दिवसीय प्रीमियम फैशन एवं लाइफस्टाइल प्रदर्शनी ‘झलक’ का बुधवार को अशोका ग्रीन, शोभागपुरा में भव्य शुभारंभ हुआ। उद्घाटन के साथ ही शहरवासियों में प्रदर्शनी को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला और बड़ी संख्या में लोग पहले ही दिन यहां पहुंचे।
पहले दिन उमड़ी भीड़, खरीदारी के प्रति उत्साह और आगंतुकों के चेहरों पर दिख रही संतुष्टि ने आयोजन को शानदार शुरुआत दिलाई। कार्यक्रम में तारिका भानुप्रताप सिंह, विजय लक्ष्मी गलुंडिया, डॉ. सोनू जैन, मुकेश माधवानी, डॉ. श्रद्धा गट्टानी, संजीव पटवा सहित कई गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।
आयोजक निहार गुप्ता ने बताया कि यह प्रदर्शनी फैशन को केवल देखने नहीं, बल्कि महसूस करने का मंच है। उन्होंने कहा कि यहां देशभर के प्रतिष्ठित ब्रांड्स एक ही छत के नीचे अपने प्रीमियम कलेक्शन के साथ शामिल हुए हैं। दिल्ली, जयपुर, मुंबई, कोलकाता, हैदराबाद और चंडीगढ़ से आए डिजाइनर्स ने आयोजन को खास बना दिया है।
प्रदर्शनी में बनारसी, जरदौशी, टसर और कोषा जैसी प्रीमियम साड़ियां, इंडियन वियर, वेस्टर्न व इंडो-वेस्टर्न ड्रेस, किड्स वियर, सिल्वर ज्वेलरी और होम डेकोर आइटम्स की विस्तृत श्रृंखला उपलब्ध है। समर कलेक्शन में हल्के और आरामदायक फैब्रिक्स खास आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं। आयोजकों के अनुसार यह प्रदर्शनी 2 अप्रैल को भी सुबह 11 बजे से रात 9 बजे तक जारी रहेगी।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *