LOADING

Type to search

तीनों संकाय में शानदार परिणाम, मनाया भव्य समारोह

Local

तीनों संकाय में शानदार परिणाम, मनाया भव्य समारोह

Share

यूनिवर्सल स्कूल ने मेधावी विद्यार्थियों का किया अभिनंदन
उदयपुर, 1 अप्रैल:
कक्षा 12वीं बोर्ड परीक्षा 2025-26 में यूनिवर्सल सीनियर सेकेंडरी स्कूल के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर एक बार फिर सफलता का परचम लहराया। आर्ट्स, कॉमर्स और साइंस—तीनों संकायों में विद्यार्थियों ने उल्लेखनीय परिणाम देते हुए विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया।
इस उपलब्धि के उपलक्ष्य में विद्यालय में भव्य सम्मान समारोह आयोजित किया गया, जिसमें मेधावी विद्यार्थियों को माला व उपरना ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। विद्यालय निदेशक संदीप सिंघटवाडिया और प्रिंसिपल मोनिका सिंघटवाडिया ने विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
प्रिंसिपल मोनिका सिंघटवाडिया के अनुसार आर्ट्स में सावन कलाल, अलेफिया नूर और साहिबा नूर ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। कॉमर्स में जिनी सुथार, योम पामेचा, जयेश नागदा और मयंक सुथार अव्वल रहे। वहीं साइंस संकाय में मनीष नाथ, निशांत डांगी, प्रसन्न गुजराती, विशाखा पालीवाल, दृष्टि माली, मयंक लोहार और यामिनी डांगी ने शानदार सफलता हासिल की।
निदेशक संदीप सिंघटवाडिया ने इस सफलता का श्रेय विद्यार्थियों की मेहनत, शिक्षकों के समर्पण और अभिभावकों के सहयोग को दिया। उन्होंने कहा कि यह सामूहिक प्रयास का परिणाम है, जो विद्यालय की उत्कृष्ट परंपरा को आगे बढ़ाता है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *