LOADING

Type to search

मिट्टी पर डामर बिछाकर बनाई सड़क, हाथ से उखड़ी परत

Local

मिट्टी पर डामर बिछाकर बनाई सड़क, हाथ से उखड़ी परत

Share

29 लाख की लागत पर घटिया निर्माण के आरोप, ग्रामीणों ने खोली पोल
उदयपुर, 1 अप्रैल:
जिले के वल्लभनगर क्षेत्र की माल की टूस पंचायत में मुख्यमंत्री सड़क योजना के तहत बनी सड़क की गुणवत्ता पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। करीब 29 लाख रुपए की लागत से बनी यह सड़क कुछ ही दिनों में उखड़ने लगी, जिसे ग्रामीणों ने हाथ से ही उखाड़कर निर्माण की पोल खोल दी।
ग्रामीणों का आरोप है कि बिना गिट्टी के सीधे मिट्टी पर डामर की पतली परत बिछा दी गई, जो हल्के दबाव से ही निकल रही है। पूरण मेघवाल और बंशीलाल ने बताया कि इस तरह का निर्माण जल्द ही पूरी सड़क को खराब कर देगा और सरकारी राशि की बर्बादी साबित होगा।
करीब 2 किलोमीटर लंबी यह सड़क मीठा नीम चौराहे से लूणेश्वर महादेव मंदिर तक बनाई गई है। निर्माण बोर्ड पर कार्य 6 अक्टूबर से 5 दिसंबर 2025 तक दर्शाया गया है, जबकि वास्तविकता में काम मार्च 2026 में पूरा हुआ।
लोक निर्माण विभाग के एक्सईएन अचल गुप्ता ने कहा कि वायरल वीडियो श्मशान क्षेत्र का है, जो मूल टेंडर में शामिल नहीं था। ग्रामीणों की मांग पर वहां डामर कराया गया था। उन्होंने निर्माण में देरी पर ठेकेदार से पेनल्टी वसूलने की बात कही।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *