LOADING

Type to search

शिकार पर गए युवकों पर हमला, एक की मौत

Local

शिकार पर गए युवकों पर हमला, एक की मौत

Share

चोरी के शक में ग्रामीणों ने पीटा, तकनीकी जांच से होगी पहचान
चित्तौड़गढ़, 2 अप्रैल:
जिले के भूपालसागर थाना क्षेत्र में शिकार पर गए चार युवकों पर ग्रामीणों द्वारा किए गए हमले में एक युवक की मौत हो गई, जबकि अन्य घायल हैं। मृतक की पहचान सत्तू कंजर (35) के रूप में हुई है, जिसका गुरुवार को अंतिम संस्कार कर दिया गया। मामले की जांच कपासन डीएसपी हरजीलाल यादव के नेतृत्व में की जा रही है।
जानकारी के अनुसार मेवदा कॉलोनी निवासी संजेश कंजर अपने मामा कैलाश, काका जगदीश और चचेरे भाई सत्तू के साथ मंगलवार रात करीब 8 बजे एक ही मोटरसाइकिल पर रामाखेड़ा गांव के जंगलों में शिकार के लिए गए थे। देर रात करीब 1:30 बजे लौटते समय गांव के पास कुछ ग्रामीणों ने उन्हें रोक लिया और बिना ज्यादा पूछताछ के लाठी-डंडों से हमला कर दिया।
पीड़ितों का आरोप है कि हमलावरों ने जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए जान से मारने की धमकी दी। अचानक हुए हमले में चारों गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को पहले भूपालसागर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां से गंभीर हालत में सत्तू और जगदीश को चित्तौड़गढ़ और बाद में उदयपुर रेफर किया गया। इलाज के दौरान सत्तू की मौत हो गई।
डीएसपी यादव ने बताया कि एफआईआर में कोई नामजद आरोपी नहीं है। पुलिस मोबाइल लोकेशन, बीटीएस डेटा और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर जांच कर रही है। एफएसएल और एमओबी टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए हैं। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि ग्रामीणों को चोरी या फसलों को नुकसान पहुंचाने का शक था। पुलिस ने जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी का भरोसा दिलाया है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *