LOADING

Type to search

निजी स्कूल फीस वसूली अवैध, सख्त कार्रवाई होगी: दिलावर

Local

निजी स्कूल फीस वसूली अवैध, सख्त कार्रवाई होगी: दिलावर

Share

श्रीनाथजी मंदिर में दर्शन के बाद शिक्षा मंत्री ने दिए संकेत
राजसमंद, 2 अप्रैल:
प्रदेश के शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने निजी स्कूलों द्वारा अतिरिक्त फीस वसूली को अवैध बताते हुए सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी है। उन्होंने नाथद्वारा स्थित श्रीनाथजी मंदिर में दर्शन के बाद मीडिया से बातचीत में यह बात कही।
शिक्षा मंत्री ने मोती महल दरवाजे से मंदिर में प्रवेश कर राजभोग झांकी के दर्शन किए। दर्शन के पश्चात मंदिर परंपरा के अनुसार उनका स्वागत किया गया और प्रसाद भेंट किया गया। इस दौरान मंदिर प्रशासन और अधिकारी भी उपस्थित रहे।
मीडिया से बातचीत में दिलावर ने हाल ही में घोषित राजस्थान बोर्ड परीक्षा परिणाम पर संतोष जताया और कहा कि शिक्षा के स्तर को और बेहतर बनाने के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं।
उन्होंने निजी स्कूलों द्वारा किताबों और यूनिफॉर्म के नाम पर ली जा रही अतिरिक्त राशि को अनुचित बताते हुए कहा कि ऐसे मामलों में शिकायत मिलने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि अभिभावकों पर अनावश्यक आर्थिक बोझ नहीं डाला जाना चाहिए।
बाल भिक्षावृत्ति के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि इसे रोकना केवल सरकार ही नहीं, बल्कि समाज की भी जिम्मेदारी है। बच्चों को शिक्षा से जोड़ना जरूरी है।
दर्शन के बाद न्यू कॉटेज में स्थानीय कार्यकर्ताओं ने मंत्री का स्वागत किया। इसके बाद वे अपने अगले कार्यक्रम के लिए रवाना हो गए।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *