LOADING

Type to search

मेवाड़ टूरिज्म कप क्वार्टर फाइनल की ओर बढ़ा

Local

मेवाड़ टूरिज्म कप क्वार्टर फाइनल की ओर बढ़ा

Share

रॉयल्स और आईटीसी की जीत, मनीष जैन व एचपी सिंह बने मैन ऑफ द मैच
उदयपुर, 2 अप्रैल:
मेवाड़ टूरिज्म कप 2026 के तहत फील्ड क्लब में खेले जा रहे मुकाबलों में टीम रॉयल्स और आईटीसी मेंमेंटोस होटल ने अपने-अपने लीग मैच जीतकर क्वार्टर फाइनल की ओर मजबूत कदम बढ़ाए।
पहले मैच में टीम रॉयल्स ने मेवाड़ टूरिज्म क्लब को 4 विकेट से हराया। मेवाड़ टूरिज्म क्लब 17.2 ओवर में 109 रन पर सिमट गई। जवाब में रॉयल्स ने 16.2 ओवर में लक्ष्य हासिल कर लिया। मनीष जैन ने शानदार ऑलराउंड प्रदर्शन करते हुए 3 विकेट और नाबाद 13 रन बनाए, उन्हें मैन ऑफ द मैच चुना गया।
आईटीसी मेंमेंटोस की शानदार जीत
रात्रि मुकाबले में आईटीसी मेंमेंटोस होटल ने दी लीला पैलेस होटल को 5 विकेट से हराया। पहले बल्लेबाजी करते हुए लीला पैलेस ने 130 रन बनाए। जवाब में आईटीसी ने 13.4 ओवर में लक्ष्य हासिल कर लिया। आईटीसी के एचपी सिंह ने 4 विकेट लेने के साथ 23 रन बनाकर टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई और मैन ऑफ द मैच बने। टूर्नामेंट अब रोमांचक क्वार्टर फाइनल चरण में प्रवेश कर रहा है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *