पारस हेल्थ में आधुनिक EUS तकनीक शुरू
Share
उदयपुर, 2 अप्रैल: पारस हेल्थ उदयपुर में एंडोस्कोपिक अल्ट्रासाउंड (EUS) तकनीक शुरू की गई है, जिससे गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल बीमारियों का जल्दी और सटीक पता लगाया जा सकेगा। डॉ. वत्स गुप्ता ने बताया कि यह तकनीक पैंक्रियाटिक कैंसर, ट्यूमर और सिस्ट जैसी बीमारियों का शुरुआती चरण में पता लगाने में मददगार है। इसमें कम चीरा लगाकर जांच और उपचार संभव है। EUS से फाइन नीडल एस्पिरेशन भी किया जा सकता है, जिससे सर्जरी की जरूरत कम होती है। इससे मरीजों को कम दर्द और जल्दी रिकवरी का लाभ मिलेगा।
