LOADING

Type to search

आगरा-उदयपुर रेल संपर्क पर संकट गहराया

Local

आगरा-उदयपुर रेल संपर्क पर संकट गहराया

Share

वंदे भारत के बाद आगरा-असावरा स्पेशल भी अनिश्चित, 6 अप्रैल अंतिम फेरात्र
उदयपुर, 3 अप्रैल:
आगरा और उदयपुर के बीच सीधा रेल संपर्क एक बार फिर संकट में नजर आ रहा है। पहले कम यात्री भार के चलते आगरा-उदयपुर वंदे भारत ट्रेन बंद हो चुकी है, वहीं अब आगरा-असावरा स्पेशल ट्रेन का भविष्य भी अधर में लटका है। इस स्पेशल ट्रेन का अंतिम फेरा 6 अप्रैल को निर्धारित है, जिसके बाद इसे नियमित किया जाएगा या बंद, इस पर अभी तक कोई स्पष्ट निर्णय नहीं हुआ है।
रेलवे सूत्रों के अनुसार स्पेशल ट्रेनों का संचालन सीमित अवधि के लिए किया जाता है और तय समय पूरा होने के बाद इन्हें अक्सर स्थगित कर दिया जाता है। ऐसे में इस ट्रेन के बंद होने की आशंका भी जताई जा रही है।
यदि यह ट्रेन भी बंद होती है तो आगरा-उदयपुर के बीच सीधा रेल संपर्क पूरी तरह खत्म हो सकता है, जिससे यात्रियों, खासकर पर्यटकों और व्यापारिक वर्ग को परेशानी होगी।
स्थानीय लोगों और जनप्रतिनिधियों ने ट्रेन को नियमित करने की मांग उठाई है। विशेषज्ञों का मानना है कि समय-सारणी में सुधार और बेहतर कनेक्टिविटी से इस सेवा को बचाया जा सकता है। अब रेलवे के अंतिम फैसले का इंतजार है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *