LOADING

Type to search

क्रूस यात्रा, प्रार्थना और आत्मचिंतन में डूबा ईसाई समुदाय

Local

क्रूस यात्रा, प्रार्थना और आत्मचिंतन में डूबा ईसाई समुदाय

Share

फातिमा चर्च में गुड फ्राइडे श्रद्धापूर्वक मनाया
उदयपुर, 3 अप्रैल:
अलीपुरा स्थित आवर लेडी ऑफ फातिमा गिरजाघर में गुड फ्राइडे श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ मनाया गया। यह दिन प्रभु यीशु मसीह के बलिदान और क्रूस पर चढ़ाए जाने की स्मृति में शोक और आत्मचिंतन के रूप में मनाया जाता है।
गुड फ्राइडे के अवसर पर चर्च में विशेष आराधना सभाएं आयोजित की गईं, जिनमें मुख्य याजक फादर मार्कुस और विकार जनरल फादर जॉर्ज सी.एम. ने प्रवचन दिए। प्रार्थना सभा दोपहर तीन बजे क्रूस यात्रा के साथ शुरू हुई, जिसमें श्रद्धालुओं ने प्रभु यीशु के अंतिम क्षणों को स्मरण किया।
इस दौरान प्रार्थना जुलूस निकाला गया और क्रूस पर चढ़ाए जाने की घटना का भावनात्मक रूप से पुनर्स्मरण किया गया। ईसाई धर्मावलंबियों ने उपवास रखकर इस दिन को शोक, प्रायश्चित और आत्ममंथन के रूप में मनाया। गुड फ्राइडे त्याग, करुणा और प्रेम का प्रतीक है। यह दिन मानवता के उद्धार के लिए यीशु मसीह के बलिदान को दर्शाता है, जो विश्वासियों को क्षमा, सेवा और सत्य के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है।

Tags:

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *