LOADING

Type to search

भाजपा नेता हत्याकांड का मुख्य आरोपी फरार

Local

भाजपा नेता हत्याकांड का मुख्य आरोपी फरार

Share

5 महीने से पुलिस पकड़ से दूर, 50 हजार का इनाम घोषित
चित्तौड़गढ़, 3 अप्रैल:
भाजपा नेता और व्यापारी रमेशचंद्र ईनाणी हत्याकांड में मुख्य आरोपी रमता राम पिछले पांच महीनों से फरार है। उसकी गिरफ्तारी के लिए उदयपुर रेंज आईजी ने इनाम बढ़ाकर 50 हजार रुपए कर दिया है। पुलिस पहले ही इस मामले में शूटर सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है।
11 नवंबर 2025 को ईनाणी पर सिटी पेट्रोल पंप के पास बाइक सवार बदमाशों ने फायरिंग की थी। इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई थी। पुलिस ने जांच में वाराणसी निवासी शूटर मनीष उर्फ कमल दुबे, पाली निवासी भजनाराम गुरु और मिर्जापुर निवासी अरविंद दुबे को गिरफ्तार किया। एसपी मनीष त्रिपाठी के अनुसार मुख्य आरोपी रमता राम की तलाश में लगातार दबिश दी जा रही है। जमीन विवाद को हत्या की वजह माना जा रहा है। पुलिस द्वारा मुख्य आरोपी घोषित होने के बाद रामस्नेही संप्रदाय ने भी उसे निष्कासित कर दिया है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *