LOADING

Type to search

बांसवाड़ा के जंगलों में आग से तबाही, सैकड़ों पेड़-पौधे जले

Local

बांसवाड़ा के जंगलों में आग से तबाही, सैकड़ों पेड़-पौधे जले

Share

48 घंटे तक सुलगता रहा जंगल, ग्रामीणों ने वन विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाया
उदयपुर, 4 अप्रैल:
बांसवाड़ा जिले के दो अलग-अलग वन क्षेत्रों में लगी भीषण आग ने भारी नुकसान पहुंचाया है। गढ़ी उपखंड के बाबा का कुआं जंगल में लगी आग 48 घंटे तक सुलगती रही, जिससे सैकड़ों पेड़-पौधे जलकर राख हो गए। वहीं गनोड़ा-घाटोल रोड स्थित जंगल में भी आग लगने से अफरा-तफरी मच गई।
जौलाना के पास बाबा का कुआं क्षेत्र में अज्ञात कारणों से लगी आग पर समय रहते काबू नहीं पाया जा सका। ग्रामीणों का आरोप है कि सूचना देने के बावजूद वन विभाग समय पर नहीं पहुंचा, जिससे आग बड़े क्षेत्र में फैल गई। बाद में फायर ब्रिगेड और ग्रामीणों की मदद से आग बुझाई गई।
दूसरे स्थान पर भी मची अफरा-तफरी
गनोड़ा-घाटोल रोड पर शुक्रवार दोपहर लगी आग को वन कर्मियों और ग्रामीणों ने मिलकर देर रात काबू में किया। ग्रामीणों ने विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए कहा कि समय पर कार्रवाई होती तो नुकसान कम हो सकता था। फिलहाल विभाग नुकसान का आकलन कर रहा है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *