उदयपुर में 105 केंद्रों पर एसआई भर्ती परीक्षा आज से
Share
1.32 लाख अभ्यर्थी देंगे परीक्षा, कड़ी सुरक्षा व्यवस्था लागू
उदयपुर, 4 अप्रैल: जिले में उप निरीक्षक (एसआई) व प्लाटून कमांडर भर्ती परीक्षा का आयोजन रविवार और सोमवार को 105 परीक्षा केंद्रों पर किया जाएगा। परीक्षा पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार दो शिफ्टों में होगी, जिसमें पहली शिफ्ट सुबह 11 से 1 बजे तक सामान्य हिंदी और दूसरी शिफ्ट दोपहर 3 से 5 बजे तक सामान्य ज्ञान व विज्ञान की होगी।
एडीएम व परीक्षा समन्वयक दीपेंद्र सिंह राठौड़ ने बताया कि परीक्षा के लिए 36 सरकारी और 69 निजी स्कूल-कॉलेजों में केंद्र बनाए गए हैं। कुल 1 लाख 32 हजार 628 अभ्यर्थी पंजीकृत हैं। एलिवेटेड रोड कार्य और ट्रेजरी में स्थान की कमी के चलते राजकीय गुरु गोविंद सिंह स्कूल को अस्थायी स्ट्रॉन्ग रूम बनाया गया है।
सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
नकल रोकने के लिए 18 सतर्कता दल और 179 पर्यवेक्षक तैनात किए गए हैं। परीक्षा केंद्र पर एक घंटा पहले प्रवेश बंद कर दिया जाएगा। मोबाइल सहित किसी भी इलेक्ट्रॉनिक उपकरण पर प्रतिबंध रहेगा।
