LOADING

Type to search

फसल नुकसान से 24 हजार किसान परेशान

Local

फसल नुकसान से 24 हजार किसान परेशान

Share

पश्चिमी विक्षोभ से बदला मौसम, लेकसिटी में ठंडक
उदयपुर, 4 अप्रैल:
पश्चिमी विक्षोभ के असर से लेकसिटी का मौसम सुहावना हो गया है। बादलों की आवाजाही और हल्की नमी के चलते गर्मी से राहत मिली है। शनिवार को अधिकतम तापमान 30 डिग्री और न्यूनतम 18 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो एक दिन पहले की तुलना में कम है। मौसम विभाग के अनुसार आगामी दिनों में बादल छाए रहने से तापमान में गिरावट बनी रहेगी। हालांकि शनिवार को बूंदाबांदी की संभावना के बावजूद दिनभर मौसम साफ रहा, लेकिन नमी के कारण गर्मी का असर कम महसूस हुआ। कृषि विभाग ने किसानों को सलाह दी है कि वे गेहूं सहित अन्य फसलों की कटाई जल्द पूरी कर लें।
फसल नुकसान से किसान बेहाल, मुआवजे को तरसे
उदयपुर संभाग में बेमौसम बारिश ने किसानों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। सोयाबीन और मूंगफली की फसल खराब होने से 24 हजार से अधिक किसान प्रभावित हैं और मुआवजे की मांग कर रहे हैं, लेकिन अब तक सुनवाई नहीं हो सकी है।
प्रतापगढ़ में बढ़ी नाराजगी
प्रतापगढ़ के छोटी सादड़ी क्षेत्र में 14 हजार से ज्यादा किसानों ने करीब 1.88 करोड़ रुपए का बीमा प्रीमियम जमा कराया, फिर भी मुआवजा नहीं मिला। किसानों का आरोप है कि सर्वे के बावजूद भुगतान नहीं होने से वे आर्थिक संकट में हैं।

Tags:

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *