LOADING

Type to search

भजन संध्या में हंगामा, छोटू सिंह के खिलाफ नारेबाजी

Local

भजन संध्या में हंगामा, छोटू सिंह के खिलाफ नारेबाजी

Share

भाटी समर्थकों की चेतावनी—मेवाड़ में जहां जाएंगे, करेंगे विरोध
राजसमंद, 4 अप्रैल:
जिले के मंगटिया गांव में आयोजित भजन संध्या कार्यक्रम उस समय विवाद का केंद्र बन गया, जब भजन गायक छोटू सिंह रावणा के मंच पर पहुंचते ही विधायक रविंद्र सिंह भाटी के समर्थकों ने जमकर नारेबाजी शुरू कर दी।
रात करीब 11:30 बजे जैसे ही छोटू सिंह मंच पर पहुंचे, कुछ युवा समर्थक मंच के सामने खड़े होकर विरोध जताने लगे। उन्होंने कार्यक्रम का विरोध करते हुए लगातार नारे लगाए, जिससे माहौल तनावपूर्ण हो गया। मौके पर मौजूद ग्रामीणों और आयोजकों ने समझाइश कर स्थिति को संभालने का प्रयास किया।
करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद मामला शांत हुआ, लेकिन जाते-जाते समर्थकों ने चेतावनी दी कि मेवाड़ में जहां भी छोटू सिंह कार्यक्रम करेंगे, उनका विरोध किया जाएगा।
पुराना विवाद बना वजह
बताया जा रहा है कि छोटू सिंह और विधायक रविंद्र भाटी के बीच विवाद 2023 विधानसभा चुनाव के समय से चला आ रहा है। हाल ही में सोशल मीडिया टिप्पणियों और कथित धमकियों के बाद यह विवाद और गहरा गया है, जिसका असर अब सार्वजनिक कार्यक्रमों में भी दिखने लगा है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *