8 अप्रैल को होगा संभागीय साहित्यकार मिलन समारोह
Share
‘शायराना उदयपुर’ परिवार का आयोजन, निःशुल्क भागीदारी का अवसर
उदयपुर, 4 अप्रैल: ‘शायराना उदयपुर’ परिवार की ओर से 8 अप्रैल को ऐश्वर्या कॉलेज, न्यू आरटीओ में संभागीय स्तर का साहित्यकार मिलन समारोह आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम दोपहर 1 बजे शुरू होगा, जिसमें साहित्य प्रेमी अपनी रचनाओं की प्रस्तुति दे सकेंगे। आयोजकों ने अधिक से अधिक साहित्यकारों और युवाओं से इसमें भाग लेने का आह्वान किया है।
इस आयोजन में भाग लेने के इच्छुक प्रतिभागियों को 6 अप्रैल तक अपना नाम पंजीकृत करवाना होगा। इसके लिए केवल व्हाट्सएप मैसेज के माध्यम से 9251113875 नंबर पर सूचना देनी होगी, कॉल स्वीकार नहीं किए जाएंगे। कार्यक्रम की थीम “साहित्य स्पेशल” रखी गई है, जिसमें प्रतिभागियों को इसी विषय से संबंधित प्रस्तुति देने के लिए प्रेरित किया गया है।
आयोजन में अधिकतम 15 प्रतिभागियों को ही मौका मिलेगा और प्रत्येक प्रस्तुति 6 मिनट तक सीमित रहेगी। आयोजकों ने सभी प्रतिभागियों से समय की पाबंदी और कार्यक्रम के अंत तक उपस्थित रहने का अनुरोध किया है।
