LOADING

Type to search

प्रदेश के सभी किसानों को अगले साल तक बिजली

Local

प्रदेश के सभी किसानों को अगले साल तक बिजली

Share

फिलहाल 24 जिलों के किसानों को मिल रही दिन में बिजली, दौसा-करौली के 87 हजार से अधिक किसानों को बड़ी राहत, रात में सिंचाई से मिलेगी मुक्ति
उदयपुर, 5 अप्रैल (संदीप कुमावत):
भजनलाल शर्मा ने बड़ा फैसला लेते हुए दौसा और करौली जिले के किसानों को भी दिन में बिजली देने की घोषणा की है। इसके साथ ही प्रदेश के कुल 24 जिलों के किसानों को अब खेती के लिए दिन के दो ब्लॉक में बिजली उपलब्ध हो रही है।
इस निर्णय से दौसा के 52,460 और करौली के 35,341 सहित कुल 87,801 कृषि उपभोक्ताओं को सीधा लाभ मिलेगा। अब किसानों को रात के समय ठंड, बारिश और जंगली जानवरों के खतरे के बीच खेतों में सिंचाई करने की मजबूरी से राहत मिलेगी।
मुख्यमंत्री ने इसे किसानों के लिए “सुरक्षा कवच” बताते हुए कहा कि राज्य सरकार का लक्ष्य वर्ष 2027 तक पूरे राजस्थान में दिन में बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करना है। इसके तहत चरणबद्ध तरीके से सभी जिलों को रात की बिजली से मुक्त किया जाएगा।
वर्तमान में जयपुर, अजमेर और जोधपुर डिस्कॉम क्षेत्रों के कुल 24 जिलों में किसानों को दिन के दो ब्लॉक में बिजली दी जा रही है। इनमें जयपुर डिस्कॉम के 9, अजमेर के 12 और जोधपुर डिस्कॉम के 3 जिले शामिल हैं। प्रदेश में विद्युत तंत्र को मजबूत बनाने के लिए बड़े स्तर पर कार्य जारी हैं। अब तक 400 केवी के 2, 220 केवी के 5 और 132 केवी के 41 जीएसएस सहित कुल 48 ग्रिड सब-स्टेशन स्थापित किए जा चुके हैं। इसके अलावा आरडीएसएस योजना के तहत 28,400 करोड़ रुपए से अधिक के कार्य किए जा रहे हैं। राज्य के 7,522 फीडरों में से 7,016 के सेग्रीगेशन कार्य स्वीकृत हो चुके हैं, जबकि शेष प्रक्रिया में हैं।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *