LOADING

Type to search

SI भर्ती परीक्षा: सख्ती का ऐसा पहरा—किसी की आस्तीन कटी, किसी की शर्ट उतरवाई

Local

SI भर्ती परीक्षा: सख्ती का ऐसा पहरा—किसी की आस्तीन कटी, किसी की शर्ट उतरवाई

Share

105 केंद्रों पर 59.6% उपस्थिति, कड़े सुरक्षा इंतजामों के बीच शांतिपूर्ण आयोजन
उदयपुर, 5 अप्रैल:
राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित सब-इंस्पेक्टर (SI) भर्ती परीक्षा शनिवार से उदयपुर में अभूतपूर्व सुरक्षा व्यवस्था के बीच शुरू हुई। नकल रोकने के लिए इतनी सख्ती बरती गई कि कई अभ्यर्थियों की शर्ट उतरवाई गई तो कुछ की फुल स्लीव आस्तीन तक कटवाई गई।
शहर में बनाए गए 105 परीक्षा केंद्रों पर पहले दिन 59.6 फीसदी अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी। कुल 1 लाख 32 हजार 628 अभ्यर्थी पंजीकृत हैं, जबकि प्रत्येक पारी में 33,157 अभ्यर्थियों का आवंटन किया गया। परीक्षा दो पारियों में हुई—पहली पारी सुबह 11 से 1 बजे तक, जिसमें सामान्य हिंदी का पेपर हुआ, जबकि दूसरी पारी 3 से 5 बजे तक आयोजित हुई, जिसमें सामान्य ज्ञान और सामान्य विज्ञान के प्रश्न पूछे गए।


परीक्षा केंद्रों पर एंट्री से पहले सघन चेकिंग की गई। अभ्यर्थियों को एक घंटे पहले ही केंद्र पर पहुंचना अनिवार्य था। ड्रेस कोड का सख्ती से पालन कराया गया—फुल स्लीव कपड़े, जैकेट, घड़ी, बेल्ट और किसी भी प्रकार के इलेक्ट्रॉनिक गैजेट पूरी तरह प्रतिबंधित रहे। कई जगह संदिग्ध कपड़ों को हटवाया गया, जिससे परीक्षार्थियों को असुविधा भी झेलनी पड़ी।


सुरक्षा व्यवस्था के तहत 18 सतर्कता दल और 179 पर्यवेक्षक तैनात किए गए। 36 सरकारी और 69 निजी स्कूल-कॉलेजों में परीक्षा केंद्र बनाए गए। शहर में एलिवेटेड रोड निर्माण और ट्रेजरी में जगह की कमी के चलते राजकीय गुरु गोविंद सिंह स्कूल को अस्थायी स्ट्रॉन्ग रूम बनाया गया।

Tags:

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *