LOADING

Type to search

मेवाड़ टूरिज्म कप: पैरेलल होटल और टीम रॉयल्स बने चैंपियन

Local

मेवाड़ टूरिज्म कप: पैरेलल होटल और टीम रॉयल्स बने चैंपियन

Share


उदयपुर, 6 अप्रैल: मेवाड़ टूरिज्म कप 2026 के फाइनल मुकाबलों में पैरेलल होटल और टीम रॉयल्स ने शानदार प्रदर्शन करते हुए खिताब अपने नाम किया। रोमांचक मुकाबलों के बाद विजेताओं को अतिथियों द्वारा ट्रॉफी और पारितोषिक प्रदान किए गए।
पैरेलल होटल ने ताज लेक पैलेस को हराया
पहले फाइनल में ताज लेक पैलेस ने 141 रन बनाए, जिसमें कृष (51) का अर्धशतक रहा। जवाब में पैरेलल होटल ने 19.4 ओवर में लक्ष्य हासिल कर जीत दर्ज की। जयेश जांगिड़ (31) और ओपी जांगिड़ (29) ने अहम योगदान दिया। ओपी जांगिड़ को मैन ऑफ द मैच चुना गया, जबकि कृष को मैन ऑफ द सीरीज का खिताब मिला।
टीम रॉयल्स ने 5 विकेट से जीता दूसरा फाइनल
दूसरे फाइनल में मेवाड़ वॉरियर्स ने 126 रन बनाए। जवाब में टीम रॉयल्स ने 17.5 ओवर में लक्ष्य हासिल कर लिया। मानविक टंडन (नाबाद 29) और मनीष जैन (28) ने टीम को जीत दिलाई। मनीष जैन मैन ऑफ द मैच रहे।
प्रतीक परिहार बने मेन ऑफ द सीरीज
टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन के लिए प्रतीक परिहार को मेन ऑफ द सीरीज चुना गया। विभिन्न श्रेणियों में खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *