LOADING

Type to search

भाजपा नेता डॉ. जिनेंद्र शास्त्री को “सेलिब्रेशन ऑफ सोशियोक्रेसी” राष्ट्रीय सम्मान से नवाजा गया

Local

भाजपा नेता डॉ. जिनेंद्र शास्त्री को “सेलिब्रेशन ऑफ सोशियोक्रेसी” राष्ट्रीय सम्मान से नवाजा गया

Share

डॉ शास्त्री ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अपना प्रेरणास्रोत बताया
उदयपुर 6 अप्रेल:
राजधानी दिल्ली स्थित संसद मार्ग के कॉन्स्टीट्यूशन क्लब ऑफ इंडिया में आयोजित भव्य सम्मान समारोह में उदयपुर निवासी एवं भाजपा आपदा राहत विभाग राजस्थान के प्रदेश संयोजक, “राजस्थान गौरव” डॉ. जिनेंद्र शास्त्री को “सेलिब्रेशन ऑफ सोशियोक्रेसी” राष्ट्रीय सम्मान से सम्मानित किया गया।
यह सम्मान उन्हें समाज सेवा के क्षेत्र में उनके उल्लेखनीय एवं निस्वार्थ योगदान के लिए प्रदान किया गया। डॉ. शास्त्री द्वारा अपने व्यक्तिगत संसाधनों से 60,000 से अधिक बच्चों को चप्पल उपलब्ध कराना, गौ सेवा, विभिन्न त्योहारोंराखी, दीपावली एवं होली—पर करीब 2 हजार जरूरतमंद बच्चियों को निःशुल्क वस्त्र वितरित करना, कोरोना काल में मानव सेवा के साथ जीव दया के कार्य करना उनके समर्पण को दर्शाता है।
इसके अतिरिक्त, उन्होंने दुर्घटनाओं में मृत व्यक्तियों के परिजनों को 7 करोड़ रुपये से अधिक का मुआवजा दिलाने में सहयोग किया तथा 3,000 से अधिक गरीब बच्चों को जनसहयोग से छात्रवृत्ति प्रदान कर उनकी शिक्षा का मार्ग प्रशस्त किया। उनके ये सभी कार्य समाज के प्रति उनके समर्पण और सेवा भावना के प्रतीक हैं।
यह सम्मान पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय, हरिद्वार के कुलगुरु डॉ. सत्यपाल सिंह, भारतीय सांस्कृतिक संबंध परिषद (ICCR) की हिंदी पत्रिका ‘गगनांचल’ के संपादक रवि शंकर,सभ्यता अध्ययन केंद्र के सह-निदेशक डॉ. विवेक भटनागर, एम्स के चेयरमैन श्री गुरुप्रसाद हुण्डेकर एवं समाजसेवी श्रीमती दीपिका रेड्डी के करकमलों द्वारा प्रदान किया गया।
समारोह में देशभर से 33 विशिष्ट व्यक्तियों को सम्मानित किया गया, जिनमें राजस्थान से केवल तीन व्यक्तियों का चयन हुआ। डॉ. जिनेंद्र शास्त्री के साथ भीलवाड़ा के सांसद श्री दामोदर अग्रवाल एवं सागवाड़ा के विधायक श्री शंकर डेचा को “सेलिब्रेशन ऑफ डेमोक्रेसी” सम्मान से नवाजा गया।
इस अवसर पर डॉ. शास्त्री ने सम्मान के लिए आभार व्यक्त करते हुए इसे मेवाड़ एवं समस्त सहयोगियों का सम्मान बताया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा उनके प्रेरणास्रोत हैं और यह सम्मान उन्हें समाज एवं राष्ट्र सेवा के प्रति और अधिक समर्पण के साथ कार्य करने के लिए प्रेरित करेगा।

इनका भी हुआ सम्मान-
डेमोक्रेसी (लोकतंत्र) कैटेगरी में सम्मानित
एटेला राजेंद्र, सांसद (लोकसभा), मल्काजगिरी, तेलंगाना
पाका वेंकट सत्यनारायण, सांसद (राज्यसभा), आंध्र प्रदेश
संध्या राय, सांसद (लोकसभा), भिंड, मध्य प्रदेश
डॉ. हेमांग जोशी, सांसद (लोकसभा), वडोदरा, गुजरात
कविता पाटीदार, सांसद (राज्यसभा), मध्य प्रदेश
अलेक्जेंडर लालू हेक, सदस्य, मेघालय विधानसभा
आशा नौटियाल, विधायक, उत्तराखंड विधानसभा
निशा सिंह, विधायक, बिहार विधानसभा
शंकरलाल देचा, सदस्य, राजस्थान विधानसभा
अभिमन्यु पवार, विधायक, महाराष्ट्र विधानसभा
पूजा विधानी, महापौर, बिलासपुर नगर निगम, छत्तीसगढ़
आनंद शुक्ला, पूर्व विधायक, उत्तर प्रदेश

सोशियोक्रेसी (Sociocracy / समाजसेवी वर्ग)
केदारनाथ पांडेय – व्यवसायी, सामाजिक कार्यकर्ता
डॉ. शिवानी भारती – सामाजिक कार्यकर्ता
प्रज्वल बुस्टा – सामाजिक कार्यकर्ता
गजेंद्र सोलंकी – कवि, सामाजिक कार्यकर्ता
डॉ. केशव पांडेय – सामाजिक कार्यकर्ता
डी.पी. सर – सामाजिक कार्यकर्ता
अधिवक्ता सुधीर कश्यप – पुणे बार एसोसिएशन, सामाजिक कार्यकर्ता
भीमाशंकर लखदीवे – सामाजिक कार्यकर्ता
विजय सूर्यवंशी पाटिल – सामाजिक कार्यकर्ता
अनमिश वर्मा – सामाजिक कार्यकर्ता

नौकरशाही (Bureaucracy / ब्यूरोक्रेसी) कैटेगरी में सम्मान
अनिल कुमार गायकवाड़, उपाध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक, महाराष्ट्र राज्य सड़क विकास निगम (MSRDC)
डॉ. आलोक कुमार मिश्रा, संयुक्त सचिव, भारतीय विश्वविद्यालय संघ
एस. एन. त्रिपाठी, सलाहकार, एनटीपीसी लिमिटेड
डॉ. अरविन मंजुल, संयुक्त महानिदेशक, भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण
डॉ. संजय कुमार मंजुल, अतिरिक्त महानिदेशक, भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण
सत्य नारायण, न्यायाधीश, दिल्ली
जितेन्द्र मणि त्रिपाठी, आईपीएस, दिल्ली
कमल नयन चौबे, सेवानिवृत्त आईपीएस

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *