LOADING

Type to search

स्कूलों में जाएंगे न्यायिक अधिकारी, बच्चों को देंगे कानूनी जानकारी

Local

स्कूलों में जाएंगे न्यायिक अधिकारी, बच्चों को देंगे कानूनी जानकारी

Share

उदयपुर, 6 अप्रैल: जिले में बच्चों को कानूनी रूप से जागरूक बनाने के लिए एक नई पहल शुरू की जा रही है। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देश पर अब न्यायिक अधिकारी हर महीने के पहले और तीसरे मंगलवार को स्कूलों में जाकर विद्यार्थियों को कानून संबंधी जानकारी देंगे।
प्राधिकरण सचिव एडीजे कुलदीप शर्मा ने बताया कि ‘परिवर्तनकारी मंगलवार, कानूनी साक्षरता और संवेदीकरण’ कार्यक्रम का शुभारंभ 7 अप्रैल से होगा। इसके तहत न्यायिक अधिकारी साइबर क्राइम, पॉक्सो एक्ट, बाल अधिकार और आईटी के दुरुपयोग जैसे विषयों पर बच्चों को जागरूक करेंगे।
अभियान के तहत स्कूलों में शिकायत पेटी भी रखी जाएगी, जिसमें छात्र-छात्राएं और स्टाफ अपनी शिकायतें डाल सकेंगे। पेटी खोलने का अधिकार केवल संबंधित न्यायिक अधिकारी को होगा। कक्षा 9 से 12 तक के स्कूलों में जूनियर लीगल लिटरेसी क्लब बनाए जाएंगे, जिनमें शिक्षक और विद्यार्थी शामिल रहेंगे, ताकि बच्चों में कानूनी समझ और जागरूकता बढ़ सके।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *