LOADING

Type to search

होटल-ढाबों पर घरेलू LPG का दुरुपयोग, 8 सिलेंडर जब्त

Local

होटल-ढाबों पर घरेलू LPG का दुरुपयोग, 8 सिलेंडर जब्त

Share


प्रतापगढ़, 6 अप्रैल: जिले में घरेलू एलपीजी सिलेंडरों के व्यावसायिक उपयोग पर जिला रसद विभाग ने सख्ती दिखाते हुए बड़ी कार्रवाई की है। सोमवार को चलाए गए विशेष जांच अभियान में 8 घरेलू गैस सिलेंडर जब्त किए गए। यह कार्रवाई संभावित गैस आपूर्ति बाधा और कालाबाजारी की आशंका को देखते हुए की गई, ताकि आम उपभोक्ताओं को नियमित आपूर्ति मिल सके।
प्रवर्तन टीम ने शहर के गांधी चौराहा, जीरो माइल चौराहा और महल दरवाजा क्षेत्रों में होटल-ढाबों पर अचानक निरीक्षण किया। इस दौरान 8 व्यापारिक प्रतिष्ठानों पर घरेलू सिलेंडरों का अवैध उपयोग पाया गया। नियमों के अनुसार घरेलू गैस केवल घरों के लिए होती है, जबकि व्यावसायिक उपयोग के लिए अलग सिलेंडर अनिवार्य है।
जांच के दौरान जब्त किए गए सभी सिलेंडरों को गैस एजेंसी के सुपुर्द कर दिया गया है। विभाग ने संबंधित प्रतिष्ठानों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई शुरू कर दी है और आगे भी ऐसे अभियान जारी रखने के संकेत दिए हैं।
जिला रसद अधिकारी ने आमजन से अपील की है कि गैस को लेकर घबराहट में अनावश्यक बुकिंग न करें। उन्होंने भरोसा दिलाया कि आपूर्ति सुचारू है। साथ ही, कहीं भी घरेलू सिलेंडर के दुरुपयोग की जानकारी मिलने पर तुरंत विभाग को सूचित करने का आग्रह किया गया है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *