LOADING

Type to search

चोरी की 57 किलो चांदी बरामद, 43 किलो चांदी अभी भी गायब

Local

चोरी की 57 किलो चांदी बरामद, 43 किलो चांदी अभी भी गायब

Share

3 आरोपी फरार
उदयपुर, 6 अप्रैल
: कुराबड़ थाना क्षेत्र में ज्वेलर्स शॉप में हुई बड़ी चोरी के मामले में पुलिस ने अहम सफलता हासिल करते हुए अब तक 57 किलो चांदी बरामद कर ली है। हाल ही में गिरफ्तार आरोपियों की निशानदेही पर 27 किलो चांदी और जब्त की गई, जबकि पहले 30 किलो चांदी बरामद हो चुकी थी। इस हाई-प्रोफाइल चोरी में 6 बदमाशों ने 100 किलो चांदी और 200 ग्राम सोना चुरा लिया था।
पुलिस के अनुसार अभी भी करीब 43 किलो चांदी बरामद होना बाकी है। मामले में 3 आरोपी फरार हैं, जिनकी तलाश लगातार जारी है। पुलिस टीम संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है और जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी की उम्मीद जताई जा रही है।
जांच में सामने आया कि बदमाश बेहद शातिर तरीके से वारदात को अंजाम देते थे। वे पहचान छिपाने के लिए महिलाओं के कपड़े पहनते और दिन में रेकी करते थे। रात के समय सुनसान दुकान या मकान को निशाना बनाते थे।
मोबाइल नहीं, पक्षियों की आवाज से करते थे बात
आरोपी मोबाइल फोन का इस्तेमाल नहीं करते थे। वे आपस में संवाद के लिए पक्षियों की आवाज जैसे कोडवर्ड का उपयोग करते थे। वारदात के बाद सीसीटीवी की हार्ड डिस्क और बाइक को कुएं में फेंक दिया था, जिन्हें पुलिस ने बरामद कर लिया है। सदर बाजार स्थित मोहित ज्वेलर्स पर 15 मार्च की रात चोरी हुई थी। उस समय दुकान मालिक उदयपुर में था और ऊपर रहने वाले किरायेदार भी बाहर गए हुए थे, जिसका फायदा उठाकर बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *