LOADING

Type to search

कोलकाता-मदार ट्रेन में बदलाव, बरकाकाना की जगह रांची रोड पर ठहराव

Local

कोलकाता-मदार ट्रेन में बदलाव, बरकाकाना की जगह रांची रोड पर ठहराव

Share

समय और तारीख में भी किया गया बदलाव
चित्तौड़गढ़, 6 अप्रैल:
उत्तर पश्चिम रेलवे ने कोलकाता-मदार-कोलकाता साप्ताहिक रेलसेवा में अस्थायी बदलाव करते हुए यात्रियों के लिए नया ठहराव तय किया है। अब ट्रेन बरकाकाना स्टेशन के बजाय रांची रोड स्टेशन पर रुकेगी। यह बदलाव मई माह से लागू होगा और इसका असर कई राज्यों के यात्रियों के साथ चित्तौड़गढ़ जिले पर भी पड़ेगा।
रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अमित सुदर्शन के अनुसार गाड़ी संख्या 19607 कोलकाता-मदार साप्ताहिक रेलसेवा अब 22 मई की बजाय 21 मई को संचालित होगी। यह ट्रेन रांची रोड स्टेशन पर रात 8 बजे पहुंचेगी और 5 मिनट के ठहराव के बाद 8:05 बजे रवाना होगी।
वहीं, गाड़ी संख्या 19608 मदार-कोलकाता सेवा 26 मई की जगह 27 मई को चलेगी। यह ट्रेन रांची रोड स्टेशन पर सुबह 6:50 बजे पहुंचेगी और 6:55 बजे प्रस्थान करेगी।
चित्तौड़गढ़ यात्रियों को भी होगा असर
इस बदलाव का प्रभाव चित्तौड़गढ़ जिले के यात्रियों पर भी पड़ेगा, क्योंकि यह ट्रेन चंदेरिया स्टेशन से होकर गुजरती है। गाड़ी संख्या 19607 चंदेरिया पर देर रात करीब 1:15 बजे, जबकि 19608 रात करीब 3 बजे पहुंचती है। ऐसे में यात्रा योजना बनाते समय यात्रियों को नए शेड्यूल का ध्यान रखना होगा।
पांच राज्यों को जोड़ती है अहम रेलसेवा
यह साप्ताहिक ट्रेन पश्चिम बंगाल, झारखंड, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और राजस्थान को जोड़ती है। रांची रोड स्टेशन पर नया ठहराव मिलने से झारखंड क्षेत्र के यात्रियों को सीधा लाभ मिलेगा, जबकि अन्य यात्रियों को भी यात्रा में बेहतर सुविधा मिलने की उम्मीद है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *